बंगाल में विरोधियों का तालीबानी तरीके से दमन, ममता नीरो की तरह बजा रही बांसुरी
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में चंडी पाठ और जनेऊ का जिक्र करने वाली प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव जीतने के बाद विरोधियों को खत्म करने के लिए अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को तालिबानी तरीके अपनाने की खुली छूट दे रखी हैं। राज्य में मिली चुनावी जीत के बाद ममता बनर्जी का व्यवहार सनकी तानाशाह जैसा हो गया है।
ऐसी ही सनक का एक और उदाहरण पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सामने आया है। हावड़ा में बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेताओं पर उसकी मूक पत्नी से गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जबकि, टीएमसी ने हमेशा की तरह आरोपों को निराधार बताया है।
पुलिस ने बताया कि उसने सोमवार को नामजद पाँच में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य लोगों तलाश की जा रही है। घटना शनिवार की रात की है, जब महिला का पति और बड़ा बेटा घर पर मौजूद नहीं थे। महिला का फिलहाल उलुबेरिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके घर के सामने एक पुलिस दल को तैनात कर दिया गया है।
बीजेपी के नेता और पश्चिम बंगाल के पार्टी सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि हावड़ा जिले के बगनान इलाके में एक बीजेपी कार्यकर्ता की 34 वर्षीय पत्नी को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बांधकर सामूहिक बलात्कार किया।
मालवीय ने ट्वीट किया, “स्थानीय पुलिस ने शुरू में उसकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था। वह मामले को हल्का करना चाहती थी। टीएमसी विरोधियों को चुप कराने के लिए बलात्कार को एक राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रही है।”
टीएमसी के हावड़ा जिलाध्यक्ष पुलक रॉय ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति, धर्म या नस्ल नहीं होती। राज्य के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रॉय ने कहा, “हमारे राज्य में सभी अपराधियों को दंडित किया जाता है। हम परिवार के साथ हैं और हम मांग करते हैं कि सभी दोषियों को दंडित किया जाए।” अमता से टीएमसी विधायक सुकांत कुमार पॉल और पार्टी के अन्य नेताओं ने अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात भी की।
पति और दो बेटों के साथ बगनान थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला को छह साल पहले ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद वह अपनी आवाज खो चुकी है, लेकिन वह सुन सकती है। फ्लेक्स और बैनर का व्यवसाय करने वाले पीड़िता के पति ने कहा कि वह शनिवार को किसी काम से कोलकाता गया था और वापस नहीं लौट सका।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, उस रात कुछ लोगों ने महिला को उसके उपनाम से पुकारा, जिसके बाद महिला ने घर का दरवाजा खोल दिया। उसके बाद पांच लोग घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और उसे बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर से निकलने से पहले आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को उसकी पत्नी के पैरों पर गिरा दिया था।