एक साजिश के तहत कर्नाटक में शुरू हुए हिजाब और बुर्का विवाद के बाद नेताओं के आपत्तिजनक बयान आने शुरू हो गए हैं। कॉन्ग्रेस के नेता जमीर अहमद ने रविवार (13 फरवरी) को कहा कि जो लड़कियाँ हिजाब नहीं पहनती हैं, उनका रेप हो जाता है। उधर ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगी। वहीं, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा मुसलमानों के चिन्हों को नष्ट करना चाहती है।

हिजाब के बिना रेप हो जाता है: जमीर अहमद

जमीर ने कहा कि जो औरत परदा नहीं करती है, उसका रेप हो जाता है। इस्लाम में हिजाब का मतलब परदा होता है। भारत में रेप की दर सबसे ज्यादा है। इसका कारण है कि कोई हिजाब सिस्टम नहीं है। हिजाब लड़कियों की खूबसूरती छिपाने के लिए है। 

#WATCH | Hijab means ‘Parda’ in Islam…to hide the beauty of women…women get raped when they don’t wear Hijab: Congress leader Zameer Ahmed on #HijabRow in Hubli, Karnataka pic.twitter.com/8Ole8wjLQF

— ANI (@ANI) February 13, 2022

उन्होंने यह भी कहा कि किसी पर दबाव नहीं है, जिसको पहनना है वो हिजाब पहने जो नहीं पहनना चाहता उसकी मर्जी। दरअसल, जमीर से केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के उस बयान पर प्रतिक्रिया माँगी गई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिख में पगड़ी की तरह, इस्लाम में हिजाब जरूरी नहीं है।

हिजाब वाली एक PM बनेगी: असदुद्दीन ओवैसी

उधर AIMIM चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला ही देश की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने अपना एक वीडियो बयान शेयर किया है, इसमें वह कह रहे हैं कि इंशाअल्लाह, अगर बेटियां हिजाब पहनने का फैसला करती हैं, तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता।

इंशा’अल्लाह pic.twitter.com/lqtDnReXBm

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 12, 2022

वीडियो में ओवैसी आगे कह रहे हैं, “बेटियां कहती हैं अब्बा-अम्मा मैं हिजाब पहनूंगी तो अम्मा-अब्बा कहेंगे कि बेटा पहन, तुझे कौन रोकता है, हम देख लेंगे। हिजाब, नकाब पहनेंगे कॉलेज भी जाएंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, बिजनेसमैन भी बनेंगे और एक दिन इस देश में हिजाब पहनने वाली एक बच्ची प्रधानमंत्री भी बनेगी।”

भाजपा मुस्लिमों की पहचान खत्म कर देगी: महबूबा

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें डर है कि बीजेपी सिर्फ हिजाब पर नहीं रूकेगी। वह मुसलमानों के और धार्मिक चिन्हों को निशाना बनाएगी और धीरे-धीरे सबको मिटा देगी। उन्होंने आगे कहा कि अब इस देश में मुसलमानों के लिए सिर्फ भारतीय होना ही काफी रहा, उन्हें बीजेपी का समर्थक होना भी जरूरी है।

हिजाब मामले की एनआईए जांच हो: भाजपा विधायक रघुपति

उडुपी से भाजपा विधायक रघुपति भट ने हिजाब विवाद को पाकिस्तान की साजिश बताते हुए इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर कोई भी मुस्लिम देश भारत के खिलाफ नहीं है।

गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेजों में फिलहाल धार्मिक पहचान वाले कपड़े पहनने और उसे ले जाने पर रोक लगा दिया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसके बाद से ही देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।