नई दिल्‍ली. पिछले साल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ फिल्‍म वॉर में दमदार एक्टिंग दिखा चुकीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस वाणी कपूर (Vaani kapoor) को ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा. उन्‍होंने सोमवार को जिम आउटफिट में एक फोटो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी. इस पर यूजर्स ने उन्‍हें ट्रोल किया. एक यूजर ने इसमें कमेंट किया, ‘क्‍या आप कुपोषण से ग्रसित हैं?’ हालांकि वाणी कपूर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है.

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस वाणी कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर जम ड्रेस में फोटो अपलोड की है. इसमें वह फिट नजर आ रही हैं. लेकिन एक यूजर ने उनसे कुपोषण के ग्रसित होने का सवाल पूछ डाला. इसका करारा जवाब देते हुए वाणी कपूर ने लिखा, ‘आप अपने जीवन में कुछ प्रोडक्टिव (फलदायी) काम करने के लिए लिए क्‍यों नहीं खोज लेते. आप प्‍लीज अपने आप पर कठोर होना बंद करें. जीवन काफी बेहतर है. नफरत फैलाना बंद कीजिये.’ इसके इतर वाणी कपूर की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है. इसे इंस्‍टाग्राम पर अब तक 2.27 लाख से भी अधिक लाइक मिल चुके हैं. साथ ही उनके फैंस इस पर कमेंट भी कर रहे हैं.