उस रात बुर्के में नहीं भागती को आज 'खान टाईगर' की बेगम होती: भाजपा नेता रूपा गांगुली
कोलकाता: देश में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर चल रही गरमागरम बहस के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और अब भारतीय जनता पार्टी की नेता रूपा गांगुली ने अपने जीवन से जुड़ी एक खौफनाक घटना सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर की है। गांगुली ने बताया है कि जब वह बच्ची थीं, तब किस तरह उन्हें और उनकी मां को अपहरण करने वालों के चुंगल से बचने के लिए बुर्के में भागना पड़ा था। बीजेपी नेता रूपा ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, वह सातवीं में पढ़ती थीं। गांगुली ने कहा कि यदि वह ऐसा नहीं करतीं तो ‘खान टाइगर’ की बेगम बन जातीं।
महाभारत सीरियल में द्रौपदी का कालजयी भूमिका निभाने वाली भाजपा की राज्यसभा सांसद ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि इस विधेयक के लिए गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न जाने कितने लोगों के आशीर्वाद मिले हैं। उन्होंने अमित शाह के संसद में दिए भाषण के ट्वीट के जवाब में कहा, ‘काश मैं कह पाती कि मैंने खुद क्या झेला है। मैं तो खान टाइगर की बेगम बन जाती जो मुझे किडनैप करने आए थे। अगर उस रात मैं और मेरी मां बुर्के में भाग नहीं पाती दिनाजपुर से। मैं क्लास 7 में पढ़ती थी। अमित शाह आपको क्या बताऊं। आज आप और नरेंद्र मोदी को कितने लोगों का आशीर्वाद मिला है।’
https://twitter.com/RoopaSpeaks/status/1204833050191904772