मुसलमान सहकर्मी के बहकावे में रेणु बन गई आयशा, दुबई भेजने की थी तैयारी
उत्तर प्रदेश में इस्लामिक धर्मांतरण गिरोह के खुलासे के बाद एक से बढ़कर चौंकाने वाली कहानियाँ सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक लड़की की कहानी है, जो दुबई में नौकरी से आकर्षित होकर और मुसलमान बन गई। मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के तिलहर तहसील क्षेत्र के एक गाँव का है, जहाँ के एक रिटायर फौजी की बेटी ने अपने मुसलमान सहकर्मी की बातों में आकर और दुबई एयरपोर्ट पर ज्यादा सैलरी के लालच में इस्लाम अपना लिया।
![]() |
|
|
कहानी रेणु गंगवार से आयशा अल्वी बनी युवती की है। युवती रिटायर फौजी की तीन बेटियों में सबसे बड़ी है। उसने बीए पास करने के बाद दिल्ली में एयर होस्टेस का कोर्स किया था। हालाँकि, उसे एयर होस्टेस की मनचाही नौकरी नहीं मिली, लेकिन करीब दो साल तक दिल्ली एयरपोर्ट पर टिकट रूम में नौकरी करती रही।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब युवती दिल्ली एयरपोर्ट के टिकट रूम में जॉब कर रही थी, उस दौरान वहाँ काम करने वाले एक मुस्लिम युवक ने उसे अपनी बातों में फँसाना शुरू कर दिया। मुस्लिम युवक उसके मन में लगातार डालता रहा कि दुबई एयरपोर्ट पर लड़कियों को मोटी सैलरी और बहुत सी सुविधाएँ दी जाती हैं, लेकिन लड़की मुस्लिम होनी चाहिए। इस तरह की बातें लगातार सुनकर वह मुस्लिम बनने को तैयार हो गई। युवती को 27 मई 2021 को दिल्ली में इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। इस्लाम कबूल करने के बाद युवती ने अपना नाम बदल कर आयशा अल्वी रख लिया।
फिलहाल, युवती के इस बयान पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि वह दुबई में जॉब करने के लिए हिंदू से मुस्लिम बन गई। युवती का कहना है कि उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही उसकी शादी हिंदू लड़के से हुई थी, जो मुंबई में नौकरी कर रहा है।
गौरतलब है कि यूपी एटीएस ने मूक-बधिर छात्रों व कमजोर आय वर्ग के गरीबों-असहायों को धन, नौकरी व शादी करवाने का प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराने वाले एक बड़े गिरोह के दो मौलानाओं मोहम्मद उमर और जहाँगीर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों मौलानाओं पर 1,000 धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है, जिनमें मूक-बधिर, महिलाएँ और कमजोर वर्ग के लोग शामिल हैं।