उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक मुस्लिम युवक गुजरात से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले आया और यहां लाने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक के साथ उसके पिता और बहनोई को जेल भेज दिया है। 

एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला हसमतनगर निवासी सलीम पुत्र अब्दुल गफ्फार गुजरात के भरुच स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। फैक्टरी के सामने ही 15 वर्षीय किशोरी के पिता की कैंटीन है। सलीम का कैंटीन में आना-जाना था। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी का पिता मूलरूप से जौनपुर के मछली शहर का रहने वाला है। गुजरात में कैंटीन का संचालन करता है। सलीम ने यूपी का निवासी होने की बात कहकर किशोरी के पिता से दोस्ती कर ली थी। 

Big move of Madhya Pradesh government Law against Love Jihad implemented in state
प्रतीकात्मक फोटो (साभार: नई दुनिया)

दो दिन बाद सलीम किशोरी को लेकर लापता हो गया। किशोरी के लापता होने की जानकारी पर पीड़ित ने सलीम के परिजनों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इस पर किशोरी का पिता गुजरात चला गया और गुजरात पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का था। इसलिए गुजरात पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। 

धर्मांतरण रैकेट: यूपी के मुजफ्फरनगर में फर्जी सर्टिफिकेट बना उस्मान ने अमनदीप से किया निकाह, फिर यौन शोषण

पीड़ित किशोरी का पिता दोबारा फिरोजाबाद आया और रामगढ़ थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही सलीम के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी मिली कि सलीम किशोरी के साथ गुजरात में है। पुलिस ने गुजरात से सलीम को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। 

पूछताछ के दौरान सलीम ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया है। निकाह के बाद किशोरी का नाम बदलकर मासूम बेगम कर दिया। सलीम ने बताया कि निकाह कराने में पिता अब्दुल गफ्फार और बहनोई रहमान निवासी मुल्ला का प्याऊ थाना मलपुरा आगरा का सहयोग रहा। इस पर पुलिस ने आरोपी के पिता और बहनोई को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

धर्मांतरण रैकेट: यूपी के बाराबांकी में लव जेहाद, पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर किया जबरन निकाह

किशोरी से निकाह करने के बाद आरोपी सलीम आगरा निवासी अपने बहनोई के यहां करीब 15 दिनों तक रुका था। इसके बाद वह किशोरी को लेकर गुजरात पहुंचा। रास्ते में सलीम का बैग भी चोरी हो गया था। सलीम किशोरी के साथ गुजरात में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। 

पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने, दुष्कर्म करने, पॉस्को एक्ट, धर्म परिवर्तन  जैसे संगीन मामलों में संलिप्त होने के कारण 363, 366, 368, 376 जैसी धारा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।