भारत के कड़े रुख के बाद ब्रिटेन ने कोविशील्ड को लेकर अपनी शर्त बदल दी है। अब कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लेकर ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों को क्वारंटीन नहीं रहना होगा। ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन की सरकार ने इसे 11 अक्टूबर को खत्म करने का ऐलान किया है। 

 

दरअसल, कोविशील्ड के दोनों डोज ले चुके भारतीयों के लिए ब्रिटने ने 14 दिन क्वारंटीन रहने की शर्त लगा दी थी। इसके बाद भारत ने ब्रिटेन से इस शर्त को हटाने का कई बार आग्रह किया था, लेकिन ब्रिटेन ने ध्यान नहीं दिया। उसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लेकर भारत आने वाले ब्रिटेन के लोगों के लिए भी 14 दिन की अनिवार्य क्वारंटीन की शर्त कर लगा दी थी।

ब्रिटेन के इस निर्णय के बारे को लेकर भारत में ब्रिटेन के हाई कमिश्नर ने  जानकारी दी है। 11 अक्टूबर से ब्रिटेन की रेड लिस्ट में सिर्फ 7 देशों रह जाएँगे। वहीं, ब्रिटेन टीकाकरण के प्रमाण को 37 नए देशों और क्षेत्रों से मान्यता देगा। 

ब्रिटेन ने भारत समेत कुल 37 नए देशों और क्षेत्रों को अपने रेड लिस्ट की सूची से बाहर किया है। इस तरह रेड लिस्ट से बाहर होने वाले देशों की संख्या अब 47 हो गई है। वही, कोलंबिया, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, हैती, पनामा, पेरू और वेनुजुएला अभी भी ब्रिटेन की रेड लिस्ट में शामिल हैं।

 

ब्रिटेन के नियमों के जवाब में भारत ने नए नियम 4 अक्टूबर से लागू किए गए थे। इसके तहत भारत आने वाले किसी भी यात्री को भारत पहुँचने से 72 घण्टे पहले RT PCR टेस्ट कराना अनिवार्य है। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर पहुँचने पर टेस्ट कराना जरूरी है। आने के आठवें दिन RT-PCR टेस्ट कराने का भी नियम रखा गया है। इसके अलावा, भारत में 10 दिनों की क्वारंटीन की अनिवार्य शर्त को मानना भी जरूरी है।

 

दरअसल, ब्रिटेन ने भारतीयों के लिये सख्त नियम जारी करते हुए उनके लिए ब्रिटेन पहुँचने पर 10 दिन तक क्वारंटीन में रहने का शर्त लागू किया था। ब्रिटेन भारत में वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके व्यक्ति को भी वैक्सीन लिया हुआ नहीं मानता था।