नई दिल्ली, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के IPO में निवेश करने वाले निवेशकों को सोमवार (9 दिसंबर) देर शाम तक पता चल जाएगा कि उन्हें कितने शेयर मिले या मिले भी या नहीं मिले। इस IPO की एक्सचेंज में लिस्टिंग 12 दिसम्बर को होनी है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के IPO का रजिस्ट्रार Karvy Fintech Private Limited है। रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर वहां आप देख सकते हैं कि आपको आईपीओ में शेयर मिले हैं कि नहीं।

 

 

Karvy Fintech Private Limited की वेबसाइट (https://corpreg.karvy.com/ipostatus/) पर जाकर सबसे पहले आप दिए गए लिंक पर Ujjivan Small Finance Bank IPO को चुनें, इसके बाद वहां आप अपना DPID/Client ID या PAN नम्बर डाल कर अपना एलाटमेंट चेक करें।

 

दरअसल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के IPO पर निवेशकों ने काफी भरोसा दिखाया है। यह IPO लगभग 165.64 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से IPO के अंतिम दिन दी गई जानकारी में बताया गया है कि इसमें कुल 1,566 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। 750 करोड़ रुपये जुटाने के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का IPO लगभग 12.39 करोड़ शेयरों के लिए लाया गया था।

 

IPO के तहत शेयर की कीमत का मूल्य दायरा 36-37 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एंकर निवेशकों से 303.75 करोड़ रुपये जुटाए हैं। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की होल्डिंग कंपनी सूक्ष्म वित्त ऋणदाता उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज है।