मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनकर मानवता को भी शर्म आ जाए। दरअसल, मामला एक व्यक्ति को नौकरी देने से संबंधित है, लेकिन उसके बदले में नौकरी देने वाले ने जो किया, उसे सुनकर किसी को भी घिन्न आ जाए।

पति को नौकरी देने के बहाने त्र्यंबकम त्रिपाठी नाम के एक ट्रांसपोर्टर ने उस व्यक्ति की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़ित के विरोध करने पर उसने सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
 

हुआ यह कि रीवा में निराला नगर का एक युवक ट्रांसपोर्ट में नौकरी मांगने त्र्यंबकम त्रिपाठी के दफ्तर गया था। इस दौरान ट्रांसपोर्टर त्रिपाठी ने युवक से सारी जानकारी जुटाई। इसके साथ ही उसने युवक की पत्नी का मोबाइल नंबर भी ले लिया। उसी रात से त्रिपाठी युवक की पत्नी के नंबर पर व्हाट्सएप चैटिंग और बात करनी शुरू कर दी।

लंबे समय तक दोनों के बीच बात चली। उसके कुछ ही दिनों बाद ट्रांसपोर्टर त्रिपाठी ने अश्लील मैसेज पोस्ट करने लगा। साथ ही तस्वीर और वीडियो का स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग कर पति को दिखाने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

इज्जत बचाने और परिवार टूटने के डर से महिला ने ट्रांसपोर्टर त्रिपाठी की बात मान ली और आरोपी महिला के घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना कर लगातार ब्लैकमेल करने लगा।

महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने सोशल मीडिया पर सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया जाएगा।