बुधवार को भारतीय शेयर बाजार अपने उच्चतम अंक तक बंद हुए। हालांकि, कारोबार के दौरान दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ 193.58 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 53,054.76 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं, NSE का सूचकांक Nifty 61.40 अंक यानी 0.39% की तेजी के साथ 15,879.65 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

NSE में कारोबार के दौरान Tata Steel, JSW Steel, Bajaj Finserv, Hindalco एवं UPL के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। वहीं, दूसरी ओर Titan Company, ONGC, Maruti Suzuki, SBI Life Insurance और Shree Cements के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Share Market News Share market holiday share market holidays in April 2021 share market holiday list 2021 BSE Sensex NSE NIFTY STOCK MARKET
(फोटो साभार: इंडिया डॉट कॉम)

रियलिटी और मेटल के सेक्टोरियल इंडेक्स दो-दो फीसदी के उछाल के साथ बंद हुए। वहीं, ऑटो, ऑयल और गैस स्टॉक में बिकवाली देखने को मिली।

Sensex पर Tata Steel के शेयर में सबसे ज्यादा 4.91 फीसद की बढ़त दर्ज की गई। Bajaj Finserv, HDFC, Nestle India, Asian Paints, IndusInd Bank और Powergrid के शेयर एक फीसद से तेजी के साथ बंद हुए। इनके अलावा Bharti Airtel, SBI, Sun Pharma, ITC, Axis Bank, L&T, HCL Tech, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, TCS, HDFC Bank, Dr Reddy’s, Hindustan Unilever Limited एवं Infosys के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

दूसरी ओर, Titan के शेयर में सबसे ज्यादा टूट देखने को मिली। इसके अलावा Maruti, Reliance, Bajaj Finance, Tech Mahindra, Bajaj Auto, NTPC, Ultratech Cement और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो हांगकांग, सिओल और टोक्यो में शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए। शंघाई में बाजार हरे निशान के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में मिला-जुला रुख देखने को मिला।