सेक्स ड्रग्स अधिक लेने से हुई UAE के प्रिंस की मौत, समलैंगिक थे संबंध
इंटरनेट डेस्क, शारजाह के पूर्व शासक का बेटा और फैशन डिजाइनर बेटा लंदन में सेक्स बढ़ाने के लिए खाए जाने वाले ड्रग्स के ओवरडोज से मर गया. मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि संयुक्त अरब अमीरात के रईसजादे राजकुमार शेख खालिद अल कासिमी ने सेक्स ड्रग GHB और कोकेन लिया था.
शेख खालिद अल कासिमी के पिता डॉ. सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी 1972 तक शारजाह के शासक थे. पूर्व राजकुमार खालिद ब्रिटिश फैशन कंपनी कासिमी का मालिक और फैशन डिजाइनर था. 39 वर्षीय खालिद अल कासिमी लंदन के नाइट्सब्रिज इलाके में 74.75 करोड़ रुपए के पेंटहाउस में रहता था. वह बेहद आलीशान और रईस जीवन बिता रहा था.
पुलिस जांच में यह बात पता चला है कि खालिद अपने अंतिम समय में किसी योहान एस्कोबार नामक व्यक्ति के साथ था, लेकिन उसका योहान के साथ संबंधों का खुलासा नहीं हो पाया है. माना जा रहा है कि योहान और खालिद के बीच समलैंगिक संबंध थे और स्थानीय मीडिया भी यही कह रही है. खालिद के अपार्टमेंट में काम करने वाली मेड किसाओहन्यान ने बताया कि खालिद जिंदादिल इंसान थे. मैं जब सुबह उनके घर काम करने गई तो वे सोफे पर बैठे हुए थे. पास जाकर देखा तो वो मर चुके थे.
डॉ. सुसैन पीटरसन की मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि शारजाह के पूर्व राजकुमार शेख खालिद अल कासिमी के खून में 300 मिलिग्राम GHB मौजूद था. दरअसल, सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी की पहली शादी से पैदा हुआ बड़ा बेटा भी 1999 में ससेक्स में ड्रग ओवरडोज से ही मारा गया था.
GHB का पूरा नाम गामा हाइड्रोक्सी बुटीरेट है, जो सेक्स ड्राइव यानी उत्तेजना बढ़ाने वाला ड्रग है. इसे ज्यादातर समलैंगिक यानी गे उपयोग में लाते हैं. इसके अधिक उपयोग से शरीर का नर्वस सिस्टम काम करना बंद कर देता है.