अशोक चक्र हटाकर चाँद-तारे लगाया और फहरा दिया तिरंगा: बिहार में RJD समर्थक पूर्व मुखिया पर आरोप
बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur, Bihar) जिले में तिरंगे (Tiranga) का अपमान करते हुए अशोक चक्र की जगह इस्लामी निशान चाँद-तारे लगाकर झंडे को फहरा दिया गया है। तिरंगे के बगल में हरे रंग का एक दूसरा इस्लामी झंडा भी फहराया गया है, जो वीडियो में देखने पर तिरंगे से ऊँचा दिख रहा है।
![]() |
| तिरंगे में अशोक चक्र की जगह लगाया चाँद-तारे (फोटो साभार: सोशल मीडिया) |
यह करतूत जिले के औराई पंचायत के पूर्व मुखिया की बताई जा रही है, जो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का समर्थक कहा जा रहा है। पुलिस ने झंडे को उतरवा दिया है और चार लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है।
मामला 9-10 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। प्रशासन ने आरोपित का नाम अभी तक उजागर नहीं किया है। प्रशासन ने मीडियाकर्मियों से भी उसका नाम नहीं उजागर करने की अपील की है।
मुजफ्फरपुर पूर्वी के SDM ज्ञान प्रकाश ने कहा, “केस औराई के थाना प्रभारी को सौंपा गया है। वेरिफिकेशन किया जा रहा है और जो दोषी पाया जाएगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हम अभी आरोपित का नाम प्रकाशित नहीं कर रहे हैं।”
इस वीडियो के साथ किए गए ट्वीट में उन्होंने लिखा, “बिहार के औराई विधानसभा अंतर्गत पाकर चौक पर राजद समर्थक पूर्व मुखिया मोहम्मद इस्रायल द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया। तिरंगे में अशोक चक्र की जगह इस्लामिक चिह्न चाँद तारा छपा है। सरकार बदलते ही शासन का संस्कार दिखने लगा है।”
बिहार के औराई विधान सभा अंतर्गत पाकर चौक पर राजद समर्थक मो इसरॉयल पूर्व मुखिया के द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया| तिरंगे में अशोक चक्र की जगह, इस्लामिक चिन्ह चांद तारा छपा है|
सरकार बदलते ही शासन का संस्कार दिखने लगा है|@AmitShah @nityanandraibjp @girirajsinghbjp @BJP4Bihar pic.twitter.com/6zbTp1pVuV— Ramsurat Rai (@RamsuratRai) August 10, 2022
उधर SHO ने बताया, “9-10 अगस्त की रात में किसी असामाजिक तत्व ने इस झंडे को लगाया था। इसकी सूचना हमें मिलते ही हमने मौके पर जाकर झंडे को उतरवाया। घटना में स्थानीय चौकीदार की तहरीर पर 4 आरोपितों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है। जाँच पूरी होने तक हम नाम को सार्वजनिक नहीं कर सकते। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”