दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत चीजें हैं, जिनके बारे में हर कोई पढ़ना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसी कई चीजें हैं जिनके बारे में दुनियाभर के लोग जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। 

मोहब्बत का मकबरा
गुजरात के जूनागढ़ में स्थित इस मकबरे का निर्माण 1878 में किया गया था. यह मकबरा दिखने में बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत है, क्योंकि इसकी नक्काशी भारतीय और यूरोपीय संस्कृति से काफी मेल खाती है.

मेहरानगढ़ किला:-


राजस्थान के जोधपुर में यह किला स्थित है, जिसका निर्माण 15 वीं शताब्दी में हुआ था. इस किले में 7 दरवाजे हैं जो कि इस किले की विशेषता को प्रदर्शित करते हैं.

ताजमहल:-


ताजमहल का निर्माण मुमताज की याद में करवाया गया था. ताजमहल पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

चित्तौड़गढ़ का किला:-


चित्तौड़गढ़ किले के बारे में तो हर कोई जानता हैं. यह वही किला है जिसमें रानी पद्मावती ने राज किया था. अपनी खूबसूरती के लिए यह किला विश्वभर में प्रसिद्ध है.

थिकसे मठ:-


लद्दाख में स्थित इस मठ की ऊंचाई 12 मंजिला है. दिखने में बहुत ही खूबसूरत है, और पूरी दुनिया के लोग इसे देखने के लिए आते हैं.