जानिए अश्लील वेबसाइटों पर क्या-क्या सर्च कर रहे है लोग, सर्वे में हुआ खुलासा
इंटरनेट डेस्क, पोर्न वेबसाइट पोर्नहब ने एक सर्वे पेश किया है जिसमें बताया गया है कि साइट पर लोगों ने साल 2019 में सबसे अधिक क्या सर्च किया. सर्वे के जरिए ये जानने की कोशिश की गई कि पूरे साल कितने लोग उनकी साइट पर कब-कब आए और लोगों ने क्या देखना ज्यादा पसंद किया. सर्वे से पता चला कि इस साल लोगों ने साइट पर ज्यादा रियलिस्टिक पोर्न सर्च किया, खासतौर से रियल लोग और रियल सेक्स.
साल 2019 में इस एडल्ट साइट पर 42 अरब से भी अधिक लोग आए जिसमें से हर दिन लगभग 1.15 करोड़ लोग साइट पर आए. इस साल करीब 39 अरब लोगों ने साइट पर आकर सर्च का ऑप्शन सेलेक्ट किया जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 8 अरब के आस-पास था.
‘रियल सेक्स’ को लेकर सेक्सुअल वेलनेस सेंटर की डॉक्टर लॉरी बेटिटो ने कहा, ”ऐसा लगता है कि लोग सेक्स के वास्तविक रूप को ढूंढ रहे हैं.”
सर्वे की मानें तो लोगों में सेक्स को लेकर टैबू कम हो रहा है. पोर्न स्टार तक को लेकर लोगों के विचार में बदलाव देखने को मिला. हो सकता है कि आने वाले समय में पोर्न मूवी करने वालों पर टिपिकल पोर्न स्टार दिखने और उनकी तरह ही परफॉर्म करने का दबाव कम हो जाए क्योंकि लोग सेक्स में वास्तविकता ढूंढ रहे हैं.
वहीं, सर्वे मे दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाला टर्म ‘एलियन’ है. एडल्ट साइट पर ‘एलियन’ ढूंढना वास्तविकता के बिल्कुल उलट है. लोगों को प्रभावित करने वाले विषय पर भी एलियन 2019 के सर्वे में टॉप पर रहा.
पोर्नहब का कहना है कि ये बात तो हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि लोग जो पसंद करते हैं, वही साइट पर सर्च करते हैं पर असल में लोगों को खुद नहीं पता कि उन्हें वास्तव में क्या पसंद है.