इंटरनेट डेस्क, अक्सर दो मुंह वाले सांपों का जिक्र किया जाता है. कोई इसे मनगढ़ंत बात कहता है तो कोई विलुप्त प्रजाति. लेकिन, पश्चिम बंगाल में एक दो मुंह वाले सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है और लोग उसे दूध पिला रहे हैं.

दरअसल, दो मुंह वाले सांप बहुत कम पाए जाते हैं. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक गांव में दो मुंह वाला सांप दिखा तो उसको देखने के लिए भीड़ जमा हो गई. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने तीन तस्वीरें जारी की हैं, जो चर्चा का विषय बनी हुई है.

अक्सर दो मुंह वाले सांप के बारे में सुनने को मिलता है। आप में से कुछ लोगों ने देखा भी होगा। लेकिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बेल्दा के जंगल क्षेत्र में एकारुखी गांव दो मुंह वाला सांप देखने को मिला है जिसके पास दो सिर है। आमतौर पर दो सिर वाले सांप बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।

दरअसल स्थानीय लोग जब जगल की ओर जा रहे थे उसी समय उनको ये दो मुंहा सांप दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने फॉरेस्ट वालों को इसकी खबर दी। इसके बाद फॉरेस्ट विभग की टीम मौके पर पहुंची। दूसरी ओर से दो मुंह वाला सांप मिलने की खबर फैलते ही वहां लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। 

बेल्दा वन रेंज के ईकरुखी गांव में दो सिर वाला सांप पाया गया. गांव के लोगों ने उसे देखा तो उन्होंने सांप को दूध पिलाया. लोग आकर सांप की फोटो क्लिक करने लगे. एएनआई ने इन तस्वीरों को 11 दिसंबर को शेयर किया है. जिसके अब तक 700 से ज्यादा लाइक्स और 188 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.