बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड के अपने अनुभवों को लेकर खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि फिल्मों में रोल देने के लिए उन्हें किस तरह के ऑफर दिए गए गए। पूर्व पोर्न स्टार ब्रिटनी डी ला मोरा के साथ बातचीत में अपने करियर की मुश्किलों पर चर्चा की। नरगिस ने बताया, “मुझे पता है कि मैं किसी चीज की भूखी हूँ? मुझे प्रसिद्धि की भूख नहीं है। मैं न्यूड पोज नहीं दे सकती। निर्देशक के साथ नहीं सो सकती। मैं ‘कुछ’ की डिमांड नहीं पूरी कर सकती।”

पहली बार नरगिस फाखरी का छलका दर्द, बोलीं- 'डायरेक्टर के साथ न सोने पर गंवाई कई फिल्में'

उन्होंने आगे बताया, “मैंने कई मौके खो दिए, क्योंकि कुछ चीजें मैंने नहीं कीं। यह दिल तोड़ने वाला है। मैं अपने हाई स्टैंडर्ड के सहारे वहां टिके रहने की कोशिश कर रही हूँ। मुझे कई बार बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ये मुझे बहुत बुरा लगता है।”

फाखरी ने कहा, “इससे मुझे दुख हुआ लेकिन मैं खुद से कहती रही कि जो लोग अपने मूल्यों पर टिकेंगे वहीं जीतेंगे। खुद के प्रति ईमानदार रही और किसी को मुझे किसी चीज के लिए मनाने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए नैतिक मूलियों से ज्यादा कुछ नहीं है।”

नरगिस कहती हैं, “मैं खुश हूं कि मैं बॉलीवुड में हूँ, क्योंकि वे सेक्स सीन्स नहीं करते। मॉडलिंग के दिनों में कई बार टॉपलेस और नेकेड शॉट्स के लिए पूछा गया लेकिन मैं इन सब में कंफर्टेबल नहीं हूँ।” 

फाखरी ने बताया कि उन्हें मॉडलिंग के लिए प्लेबॉय मैगजीन में न्यूड फोटोशूट का ऑफर दिया गया था। इसके लिए उन्हें भारी-भरकम राशि देने का भी प्रस्ताव रखा गया था। फाखरी ने बताया कि न्यूड सीन के प्रस्ताव को उन्होंने ठुकरा दिया था।

गौरतलब है कि नरगिस फाखरी ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालाँकि, उनकी यह फिल्म सफल रही, लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिल पाई, जितनी उनके फैंस या वो उम्मीद कर रही थीं। 

उसके बाद उन्होंने ‘मद्रास कैफे’, ‘किक’ और ‘हाउसफुल 3’ फिल्में कीं। आखिरी बार वह 2020 में संजय दत्त के साथ ‘तोरबाज’ में नजर आई थीं। हालाँकि इन फिल्मों में भी वो बहुत कमाल कर पाईं। आजकल नरगिस अपने ब्वॉयफ्रेंड जस्टिन के साथ अमेरिका में रहती हैं।