‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर ड्रग्स पार्टी मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैनिटरी पैड में छिपाकर ले जाए जा रहे ड्रग्स को दिखाया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इसे इस वीडियो को जारी किया है और  बताया है कि यह मुनमुन धमेचा का वीडियो है और सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स पिल को छिपाकर क्रूज पर ले गई थीं।

मुनमुन धमेचा (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

 

NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। NCB ने मुनमुन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

इस केस की जाँच कर रही एजेंसी NCB ने आशंका जताई थी कि रेव पार्टी से जुड़े सारे हाईप्रोफाइल लोग कच्छी-जांघिया में ड्रग्स छिपाकर ले गए थे। पार्टी में शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में भी छिपाकर ड्रग्स ले गए थे।

 

मूल रूप से मुनमुन मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी विद्यालयी शिक्षा सागर में हुई और उच्च शिक्षा के लिए वह भोपाल चली गईं। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से वह अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनका भाई एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं।