उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में लव जेहाद मामले आते रहते हैं और इस पर बहस भी होती रहती है। उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में धर्मांतरण के बड़े रैकेट का पर्दाफाश भी हुआ है, जिसमें रोज नए खुलासे हो रहे हैं। 

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लव जेहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गौरतलब है कि रायबरेली उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का इलाका है। 

यहां मोहम्मद गब्बर नाम का एक अधेड़ मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर एक हिंदू विधवा से शादी कर ली। गब्बर ने शादी भी की तो रायबरेली के मंशा देवी मंदिर में। शादी के बाद वह महिला के साथ गदागंज के चोखदार का पुरवा गाव में रहने लगा। 

आरोप है कि शादी के बाद महिला को पता चला कि उससे शादी करने वाला मुस्लिम है, इसके बाद उस पति ने महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। गब्बर ने उत्पीड़न के साथ-साथ उसके सारे जेवर भी बेच दिए। महिला ने बुधवार को लालगंज कोतवाली में इसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लव जेहाद का आरोपी मोहम्मद गब्बर उर्फ बौवा लोध (फोटो साभार: न्यूज 18)

मामला लालगंज कोतवाली अंतर्गत आने वाले सेमरपहा शाह बक्श का पुरवा का है। यहाँ का मोहम्मद गब्बर पुत्र लियाकत अली ने अपना नाम बौवा लोध बताकर गदागंज थाना क्षेत्र के चोखदार का पुरवा गांव निवासी विधवा सावित्री से मिला। 

दोनों ने 20 मई को रायबरेली के मंशा देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। शादी के बाद विधवा महिला सावित्री को पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं, बल्कि मुसलमान है और शादीशुदा है। इसके बावजूद वह बदनामी के डर से उसके साथ रहती रही।  

आरोप है कि गब्बर ने महिला से बाइक, जेवरात और कैश ले लिया और पैसे की फिर मांग करने लगा। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और आज मामला लालगंज कोतवाली में पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 सीओ लालगंज डॉ अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि आज लालगंज कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दी कि मो गब्बर ने बऊवा लोध बनकर शादी की लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसके जेवर बेचकर उसका उत्पीड़ित करने लगा जिस पर आज उसने शिकायत की जिसपर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


#योगी आदित्यनाथ #लव जेहाद #उत्तर प्रदेश #हिंदू महिलादे