कर्नाटक के एक मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंगलुरु में शनिवार को बदमाशों ने बैकमपाडी करकेरा जरांडय देवस्थान और नागा ब्रह्म पीठ में तोड़फोड़ की है। जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुँचे, तब यह मामला सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपितों ने मंदिर का द्वार तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। उसके बाद मंदिर में घुसकर नागा की मूर्ति और नंदी की मूर्ति को नुकसान पहुँचाया है। इसके साथ ही बदमाशों ने अलमारी तोड़कर देवस्थान का सारा सामान बाहर फेंक दिया। 
 
Hoysaleshwara temple Nandi Mandapa's and the Temple complex
नंदी (सांकेतिक तस्वीर, साभार: voyage)
 

 

भक्तों ने मामले का संज्ञान लेने के बाद इसकी जानकारी मंदिर के प्रशासनिक समिति को दिया। इसके बाद समिति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की माँग की है।
जाँच के लिए पहुँची पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे स्थानीय बदमाशों का हाथ है। पुलिस ने इसके पीछे लूटपाट की कोशिश को वजह बताया है। हालाँकि, यह पहला मामला नहीं, जब मंदिर में तोड़फोड़ की गई हो। इसके पहले कर्नाटक सहित देश के कई इलाकों में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएँ हो चुकी हैं।
इससे पहले, इस अप्रैल में मंगलुरु के एक मंदिर के दान पेटी में कंडोम मिलने की घटना सामने आ चुकी है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मंदिर स्थानीय देवता भगवान कोरागज्जा का था, जिन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मंगलुरु के जोकट्टे इलाके से रहीम और तौफीक के रूप में हुई है।

कुछ समय बाद अचानक रहीम और तौफीक मंदिर के पुजारियों से माफी माँगने के लिए मंदिर पहुँचे थे और अपना अपराध कबूल किया था। पुजारियों को लगा कि दोनों मजाक कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।