नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) का मंगलवार को 17वां दिन है. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर के हालात को मुद्दा बनाते हुए विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. विपक्ष के हंगामे का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कश्मीर पर कई तंज कसे. 

कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया था कि जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला और दूसरे नेताओं को कब रिहा किया जाएगा और क्या वहां राजनीति गतिविधि बहाल है? इसका जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 11 साल तक फारूक अब्दुल्ला के पिता को कैद करके रखा था. हम कांग्रेस को फॉलो नहीं करेंगे. प्रशासन को जब उचित लगेगा, तब उन्हें हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा.

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी कश्मीर की स्थिति पर जानकारी दे रहे थे, इसके जवाब में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि मंत्री के बयान से लगता है कश्मीर में रामराज आ गया है. वहीं, अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में हालात सामान्य हैं. हमें बताया गया था कि स्थिति खराब हो सकती है. वहां खून की नदियां बहेंगी. हिंसा होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. 5 अगस्त के बाद कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली.

ANI

@ANI

 ·

HM: 99.5% students sat for exams there,but for Adhir Ranjan ji this is not normalcy,7 lakh ppl availed OPD services in Srinagar,curfew,sec 144 removed from everywhere. But for Adhir ji only parameter for normalcy is political activity. What about local body polls which were held? https://twitter.com/ANI/status/1204284531416518658 …

View image on TwitterView image on Twitter

ANI

@ANI

HM Amit Shah in Lok Sabha: Situation in Kashmir valley is completely normal. I can’t make Congress’s condition normal, because they had predicted bloodshed after abrogation of article 370. Nothing of that sort happened, not one bullet was fired

View image on Twitter

ANI

@ANI

Amit Shah:We don’t want to keep them even a day extra in jail,when administration thinks its right time,political leaders will be released.Farooq Abdullah’s father was kept in jail for 11 years by Congress,we dont want to follow them,as soon as admin decides,they will be released

View image on Twitter

गृह मंत्री ने कहा, ‘आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में 99.5 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. 7 लाख मरीजों का इलाज किया गया. सभी थाने सही से काम कर रहे हैं. धारा 144 भी हटा ली गई है.’ अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में पंचायत चुनाव हुआ. इसके बाद ब्लॉक के चुनाव हुए. स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

ANI

@ANI

HM: 99.5% students sat for exams there,but for Adhir Ranjan ji this is not normalcy,7 lakh ppl availed OPD services in Srinagar,curfew,sec 144 removed from everywhere. But for Adhir ji only parameter for normalcy is political activity. What about local body polls which were held? https://twitter.com/ANI/status/1204284531416518658 …

View image on TwitterView image on Twitter

ANI

@ANI

HM Amit Shah in Lok Sabha: Situation in Kashmir valley is completely normal. I can’t make Congress’s condition normal, because they had predicted bloodshed after abrogation of article 370. Nothing of that sort happened, not one bullet was fired

View image on Twitter

238 people are talking about this

अमित शाह ने मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति सामान्य है, लेकिन वह कांग्रेस की स्थिति सामान्य नहीं कर सकते.