पिछले 100 वर्षों में जमशेदजी टाटा से बड़ा दानवीर नहीं हुआ कोई, 76 खरब रुपये किए हैं दान
आज देश दुनिया में ऐप्पल, गूगल जैसी ना जाने कितनी बड़ी-बड़ी कंपनियाँ हैं, जिनमें काम करने का सपना लगभग हर व्यक्ति पालता है। लेकिन, काम करने के सपने के साथ-साथ जो प्रतिष्ठा भारत की कंपनी टाटा और बिड़ला ने कमाई है, वो किसी कंपनी या आधुनिक जगत के दानदाता ने नहीं कमाई है।
![]() |
| हुरुन रिपोर्ट (तस्वीर: सोशल मीडिया) |
अमेरिकी और यूरोपीय दानदाता पिछली शताब्दी में बेशक परोपकार की सोच में आगे रहे हों, लेकिन टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी दुनिया के सबसे बड़े दानवीर हैं। आज के अरबपति जिस हिसाब से कमाई करते हैं, उस हिसाब से दान नहीं देते।– रुपर्ट हूगवर्फ, हुरुन के चेयरमैन और मुख्य शोधकर्ता
सूची में दूसरे नंबर पर हैं बिल गेट्स और उनकी तलाकशुदा पत्नी मिलिंडा गेट्स। इस दंपति ने 74.6 अरब डॉलर का दान दिया है। वहीं, वारेन बफे 37.4 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जॉर्ज सॉरस 34.6 अरब डॉलर के साथ चौथे और जॉन डी रॉकफेलर 26.8 अरब डॉलर के साथ सूची में पांचवें नंबर पर हैं।
Hurun Research and EdelGive Foundation today released the 2021 EdelGive Hurun Philanthropists of the Century, a ranking of the world’s most generous individuals from the last 100 years.
The father of Indian industry, Jamsetji Tata, tops the list followed by pic.twitter.com/MMBrY0Hkwl
अगर संख्या के लिहाज से बात करें तो दानवीरों की सूची में सबसे अधिक 39 लोग अमेरिका के हैं। दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जिसके 5 लोगों को इस सूची में स्थान दिया गया है। वहीं, इसमें चीन के तीन लोग शामिल हैं। सूची में शामिल सबसे बड़े दानवीरों में शुमार 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि केवल 13 लोग जीवित हैं।