नई दिल्ली, India vs West Indies final T20I निर्णायक Match मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है.

आखिरी टी-20 मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम में दो बदलाव किया है. टीम में रवींद्र जडेजा की जगह मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है.

टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं- रोहित शर्मा, के.एल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर.

वहीं, वेस्टइंडीज के प्लेइंग इलेवन में लेंडल सिमंस, एविन लुइस, शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, किरोन पोलार्ड(कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, हेडेन वाल्स, केसरिक विलियम्स, खारे पियरे और शेल्डन कॉटरेल शामिल हैं.

ये सीरीज का निर्णायक मुकाबला है. इस मैच को जो भी टीम जीतेगी वह टीम ट्रॉफी के साथ-साथ सीरीज भी अपने नाम करेगी. इससे पहले तीन मैचों की सीरीज का एक-एक मैच दोनों टीमों ने जीता है.

T20I क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर अब तक 16 बार हुई है, जिसमें 9 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है और 6 बार वेस्टइंडीज की टीम ने. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा. तिरुवनंतपुरम टी-20 मैच से पहले भारत ने लगातार सात बार वेस्टइंडीज की टीम को धूल चटाई थी, लेकिन इस विजय रथ को वेस्टइंडीज ने रोक दिया है.