हिंदू होने के कारण दानिश को पाक टीम अछूत मानती व साथ खाने से कतराती थी: शोएब अख्तर
दरअसल, ओबीएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस चैट शो के दौरान शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘स्टीव वॉ ने एंड्रयू साइमंड्स को लगातार मौके दिए. वो दस साल तक क्रिकेट खेले. एबी डिविलियर्स ने क्विंटन डि कॉक को रिहेबिलिटेशन सेंटर भेजा. उन्हें तैयार किया और आज देखिए वो क्या कर रहे हैं? हमारे यहां तो ड्रेसिंग रूम में ही खिलाड़ियों को खराब कर दिया जाता है. राशिद लतीफ ने कहा, ‘यूसुफ योहाना को बहुत तंग किया गया. वो भी बेमिसाल खिलाड़ी थे.’ योहाना मूल रूप से ईसाई थे. बाद में अचानक उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था.
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया, ‘यूसुफ के नाम 12 हजार रन दर्ज हैं. मगर हमने कभी उनका सम्मान नहीं किया. दो-तीन खिलाड़ियों से मेरी लड़ाई भी हुई. मैंने कहा कि अगर कोई हिंदू है भी तो भी वो खेलेगा. फिर उसी हिंदू ने हमें टेस्ट सीरीज जिताई.’ इसी दौरान दानिश कनेरिया का जिक्र होने पर शोएब अख्तर ने जवाब दिया, ‘बात खुल जाएगी. मगर बताना चाहता हूं कि कुछ खिलाड़ियों ने मुझसे कहा कि दानिश कनेरिया हमारे साथ खाना क्यों खाता है. मैंने उन सभी से कहा कि मैं तुम्हें यहां से उठाकर बाहर फेंक दूंगा. तुम अपने घर के कप्तान होंगे. वो खिलाड़ी तुम्हें 6-6 विकेट लेकर दे रहा है.’
पाकिस्तान (Pakistan) के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने 16 साल की उम्र में पाक टीम में डेब्यू किया है. उन्हें लेकर पूछे गए एक सवाल पर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा, ‘पता नहीं किसे नसीम शाह की कमजोरियों के बारे में मालूम नहीं है. कौन उसे क्रिकेट की बारीकियां सिखाएगा. सफेद क्रीम लगाने से कोई भी 16 साल का नहीं हो जाता. हमारे लोग खुद का मजाक उड़वाने पर इतने उतारू क्यों हैं. अभी वो ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटे हैं और वहां के लोग कह रहे हैं कि नसीम की उम्र 20 कर लो, या फिर 19 और साढ़े 19 ही कर लो.