‘अगला नंबर तुम्हारा’: सलमान रुश्दी पर हमले के समर्थक ने हैरी पॉटर की लेखिका को दी हत्या की धमकी
स्कॉटलैंड (Scotland) निवासी ‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) की लेखिका जेके रॉलिंग (JK Rollings) को एक शख्स ने ट्विटर पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले का ट्विटर एकाउंट मीर आसिफ़ अज़ीज़ नाम से है। वह ईरान समर्थक है और सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) के हमलावर का सोशल मीडिया पर समर्थन कर रहा था।
![]() |
| हैरी पॉटर की लेखिका जेके रॉलिंग और धमकी देने वाला आसिफ अजीज |
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कट्टरपंथी द्वारा सलमान रुश्दी पर हमले के बाद जेके रॉलिंग ने 12 अगस्त को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “भयावह खबर, मैं बहुत कमजोर असहाय कर रही हूँ। वो जल्दी ही ठीक हो जाएँ।”
इस ट्वीट पर खुद को कार्यकर्ता, छात्र और रिसर्चर बताने वाले मीर आसिफ़ ने लिखा, “चिंता मत करो। अगला नंबर तुम्हारा है।” आसिफ ने इससे पहले रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को एक ‘शिया क्रांतिकारी’ कहा और उसे मृत अयातुल्लाह खुमैनी के फतवा का पालन करने वाला बताया था।
धमकी के बाद लेखिका जेके रॉलिंग ने आसिफ के तमाम आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट्स को ट्विटर सपोर्ट हैंडल को ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर से पूछा कि क्या उसकी तरफ से ऐसे ट्वीट पर कोई सपोर्ट मिल सकता है।
उस पर ट्विटर ने अनमना सा जवाब दिया। ट्विटर ने कहा, “हमने आपकी शिकायत की जाँच करके पाया कि उसमें (आसिफ के ट्वीट में) किसी भी प्रकार की कोई भी हिंसक बात नहीं कही गई है।”
.@TwitterSupport These are your guidelines, right?
“Violence: You may not threaten violence against an individual or a group of people. We also prohibit the glorification of violence…
“Terrorism/violent extremism: You may not threaten or promote terrorism…” pic.twitter.com/BzM6WopzHa
— J.K. Rowling (@jk_rowling) August 13, 2022
इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्विटर की आलोचना शुरू कर दी। विलियम नाम के एक शख्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “ट्विटर ने जिस मीर आसिफ के एकाउंट को नहीं बंद किया, उस कायर ने अपना एकाउंट खुद ही डिलीट कर दिया।”
हालाँकि, थोड़ी देर बाद जेके रॉलिंग ने एक और ट्वीट करके जानकारी दी कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है और वो दी गई धमकियों पर कार्रवाई कर रही है। रॉलिंग ने आरोपित आसिफ का फोटो भी शेयर किया है।
बता दें कि 12 अगस्त को ही ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के लेखक सलमान रुश्दी को न्यूयॉर्क में एक सभा के दौरान उन पर चाकू से हमला किया गया था। रुश्दी पर चाकू से गर्दन पर हमला किया गया था, जिसमें उनकी आँख और लीवर डैमेज हो गए हैं। उनका गंभीर अवस्था में इलाज करवाया जा रहा है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्हें 1988 में इस किताब को लिखने के कारण ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खुमैनी की ओर से फतवा जारी कर जान से मारने की धमकी मिली थी।