नागपुर, केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री और इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए कोटे के बिना उन्होंने अपनी क्षमता साबित की थी। गडकरी ने कहा कि इंदिरा गांधी कांग्रेस के पुरुष नेताओं के मुकाबले बेहतर साबित हुईं। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जाति और पंथ की राजनीति के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी बिना किसी आरक्षण के राजनीति में बड़े मुकाम पर पहुंची हैं। गडकरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने ज्ञान के चलते आगे बढ़ता है, भाषा, जाति, धर्म और क्षेत्र के चलते नहीं।

दरअसल, गडकरी रविवार को नागपुर में महिला स्वयं सहायता समूहों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने यह बात कही। गौरतलब है कि देश में आपातकाल लगाए जाने को लेकर बीजेपी इंदिरा गांधी की तीखी आलोचक रही है।