नई दिल्ली, कुत्ते को इंसानों का सबसे वफादार साथी माना जाता है, क्योंकि कुत्ते अपने मालिक के प्रति इतने वफादार होते हैं कि कई बार उनके लिए अपनी जान पर भी खेल जाते हैं। इसके साथ ही, कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां होती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं और प्रशिक्षण के अभाव में जान भी ले लेते हैं। कुत्तों की कुछ ऐसी ही प्रजातियों के बारे में आज बात करते हैं। 

पिटबुल

लगभग 16 से 30 किलोग्राम के वजन वाले पिटबुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। दुनियाभर के कई देशों ने इनके रखने पर प्रतिबंध है, जबकि अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिटबुल को आज भी पाला जाता है। ये कुत्ते बेहद आक्रामक होते हैं और इसे रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत होती है। साल 2015 में सिर्फ अमेरिका में ही पिटबुल के हमले से 28 लोगों के मौत हो चुकी है।

रॉट वेल्लर

इस प्रजाति के कुत्ते सबसे ताकतवर ब्रीड में गिने जाते हैं, जो शक्तिशाली तो होते ही हैं साथ ही बहुत तेजी से किसी हमला करने में माहिर भी होते हैं। साल 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्तों के काटने से कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आधे से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार रॉटवेल्लर था। यह 1460 न्यूटन यानी 148 किलोग्राम के दबाव से किसी को काट सकता है। इसका वजन 35 से 48 किलो के बीच होता है।

जर्मन शेफर्ड

इस प्रजाति के कुत्ते की खोज जर्मनी ने की थी इस लिए इसका नाम जर्मन शेफर्ड रखा गया। पुलिसिया कुत्तों के रूप में पहचान बना चुकी कुत्ते यह प्रजाति दुनिया के 10 सबसे खतरनाक प्रजाति में से एक है। यह दुश्मन पर 108 किलोग्राम के दबाव से अटैक करता है। इनका वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है।

डाबरमैन पिन्स्चर

डाबरमैन पिन्स्चर प्रजाति के कुत्ते भी पुलिसिया डॉग होते हैं, लेकिन अब आम लोग भी इसे घरों में पालने लगे हैं। इस कुत्ते की खोज 1890 हुआ था। यह कुत्ता अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाता है, लेकिन अक्सर मालिकों को देखते ही शांत भी हो जाता है। इसके काटने से साल 2011 में एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद इसके काटने से जुड़ी कोई खबर नहीं आई। इनका वजन 34 से 45 किलो के बीच होता है।

बुलमास्टिफ

लंबे पैरों वाला बुलमास्टिफ आक्रामक स्वभाव का कुत्ता होता है। इस प्रजाति के कुत्तों का वजन 55 से 60 किलोग्राम के बीच होता है। इसका वजन 50 से 59 किलो के बीच होता है।

हस्की

हस्की प्रजाति के कुत्ते खतरनाक होने के साथ-साथ बेहद इंटेलिजेंट होते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के रूप में भी जाना जाता है, जो बिना पहियों की गाड़ी को बर्फीले मैदानों में खींचने में माहिर होते हैं। यह जब आक्रामक मूड में होता है तब किसी की भी जान ले सकता है। इसका वजन 20 से 27 किलोग्राम के बीच होता है।

मालाम्यूट

मालाम्यूट प्रजाति के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। आकार में भेड़ियों के समान दिखने वाला मालाम्यूट का वजन 34 से 49 किलोग्राम के बीच होता है। इस प्रजाति के कुत्ते इंटेलिजेंट होने के साथ ही एनर्जी और आक्रामकता से भरे होते हैं। इसका वजन 36 से 43 किलो के बीच होता है।

वोल्फ हाइब्रिड

वोल्फ हाइब्रिड डॉग्स की कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो भेड़िया और कुत्तों के संकरण से बनी हैं। एक ऐसी प्रजाति वोल्फ हाइब्रिड है। इसका जैसा नाम है उसी तरह का यह दीखता भी है। अमेरिका के कई राज्यों में इस प्रजाति के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यह किसी पर भी अटैक कर सकते हैं। आंकड़ों की माने तो 1979 से 1998 के बीच इस प्रजाति के कुत्तों के काटने से अमेरिका में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इसका वजन 36 से 56 किलोग्राम के बीच होता है।

बॉक्सर

बॉक्सर प्रजाति को शिकारी कुत्तों का वंशज कहा जाता है। ये अपने मजबूत जबड़े से किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। ये कुत्ते सुरक्षात्मक नस्ल के होते हैं। इनकी पहचान अड़ियल कुत्तों के रूप में भी है। इनका वजन 30 से 32 किलो के बीच होता है।

ग्रेट डैन

अगर इस प्रजाति के कुत्तों को सही तरीके से ट्रेनिंग दिया जाए तो ये सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन पालतू जानवर साबित हो सकते हैं। लेकिन ट्रेनिंग के आभाव में ये बेहद खतरनाक हो जाते हैं। इस कारण से इन्हें किलिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है। इनका वजन 54 से 90 किलो के बीच होता है।