BSNL देगा रोजाना 3GB डाटा, प्लान की होगी 425 दिनों की वैधता
नई दिल्ली, भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने क्रिसमस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान को रिवाइज करते हुए इसमं 1,275 जीबी डाटा और कॉलिंग की सुविधा देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं अब 1,999 रुपये वाले प्लान के सब्सक्राइबर्स बीएसएनल ट्यून और टीवी की सर्विस को एक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने इस पैक की समय सीमा को बढ़ाया है, लेकिन बढ़ी हुई वैधता सीमित समय के लिए ही होगी।
बीएसएनएल ने क्रिसमस के मौके पर इस प्लान की वैधता को 60 दिनों के लिए बढ़ाया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को इस प्लान में 365 की बजाय 425 दिनों की समय सीमा मिलेगी। वहीं, इस ऑफर का फायदा सिर्फ 25 दिसंबर से 31 जनवरी 2020 के बीच उठाया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान में अपने यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डाटा (कुल 1,275 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा देगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, ऑफर खत्म होने के बाद इस प्लान की वैलिडिटी दोबारा 365 दिनों की हो जाएगी।
बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्लान में अधिक डाटा ऑफर किया है। यूजर्स को इस प्लान के तहत 31 दिसंबर 2019 तक रोजाना 3जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स एमटीएनएल के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 एफयूपी मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। हालांकि, 31 दिसंबर के बाद यूजर्स को केवल 2 जीबी डाटा की सुविधा ही मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 134 दिनों की है।
कंपनी ने 2019 की शुरुआत में इस प्लान की वैधता को 122 से बढ़ाकर 129 दिन तक कर दी थी। वहीं, कंपनी ने कुछ महीनों के बाद दोबारा इस प्लान की समय सीमा में बदलाव किया था। बीएसएनएल ने कुछ दिनों पहले मित्रम प्लान को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसकी कीमत 109 रुपये थी। इस प्लान में यूजर्स को 5 जीबी डाटा की सुविधा मिली है। इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स को कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट दे रही हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।