पूरे देश में मनाया जा रहा है लोक आस्था का पर्व छठ, व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्य
भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन नदी घाटों, तालाबों और अन्य जलाशयों में अर्घ्य देने व्रतियों का सैलाब उमड़ पड़ा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के देकर व्रतियों ने अपने घर-समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी पूजा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास में स्वजनों के साथ छठ पूजा में शामिल हुए। वहीं उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कटिहार में तो रेणु देवी ने पटना में छठ की पूजा की। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने खुद अपने हाथों से मिट्टी के चूल्हे पर छठ का प्रसाद बनाया।
.jpg)
अच्छी बात यह है कि लोग स्वयं भी कोरोना से बचाव के साथ पर्व को उल्लास से मना रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने घरों में ही भगवान भास्कर को अर्घ देने की तैयारी की है तो प्रशासन की ओर से भी राजधानी के 84 घाटों पर एहतियात के साथ सूर्य उपासना की तैयारी की गई है। घाटों पर साफ-सफाई से लेकर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की गई है। पूरी राजधानी में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। दरअसल, लोक आस्था का यह पर्व इसलिए तो अनूठा है कि इसमें प्रकृति की पूजा, प्राकृतिक चीजों के व्यापक प्रयोग की कुशलता, शिक्षा और स्वास्थ्य की सीख, स्वच्छता, संस्कृति , भाईचारा और आस्था का बेजोड़ मेल है। आज शुक्रवार (20 नवंबर) को छठ व्रती डूबते सूर्य को अर्घ देंगे। कल शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ देकर पूजा संपन्न होगी । इसके पहले श्रद्धालुओं ने बुधवार को नहाय-खाय और गुरुवार को खरना पूजा किया।

शहर सूर्यास्त सूर्योदय
पटना 04:59 06:11
गया 05:02 06:11
भागलपुर 04:53 06:03
पूर्णिया 04:50 06:02
किशनगंज 04:52 06:06
मुंगेर 04:54 06:06
मोतिहारी 04:58 06:14
