उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि जिस शब्द के साथ जेहाद जुड़ जाता है वह खतरनाक हो जाता है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद इस देश के इस्लामीकरण का एक षड्यंत्र है। लव जिहाद के माध्यम से हिंदू बहनों को बच्चा पैदा करने की मशीन बनाकर आतंकी पैदा करने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद पर कानून बनाकर प्रदेश का भला किया है और अन्य सरकारें भी इस विषय पर सोचेंगी तो देश का भला होगा।

गुरुवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा कि श में मदरसों और मस्जिदों के माध्यम से षड्यंत्र चल रहा है। इसके लिए बकायदा एक रेट लिस्ट तैयार किया गया है। रेट लिस्ट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सरदार की लड़की के लिए अलग, ब्राह्मण की लड़की के लिए अलग, ठाकुर और दलित लड़की के लिए अलग रेट निर्धारित हैं। यह बहुत ही खतरनाक रेट लिस्ट है, जिसका संचालन विदेश से होता है। 

साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी इससे कड़ा कानून लाने का फैसला लिया है। हरियाणा सहित अन्य राज्य जहां बीजेपी की सरकार है, वहां यह कानून लागू होगा। असम में तो मदरसों में प्रतिबंध लगाया जा चुका है। 

बीजेपी सांसद ने कहा कि  जो कट्टरपंथी अपने समाज की बहनों को संभाल कर नहीं रखते हैं और तलाक तलाक तलाक करते रहते हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तलाक पर कानून लेकर आए। देश में अब कानून बन गया है, देखते जाइए धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।