उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भी रेप के बाद धर्मांतरण (UP Religious Conversion) और फिर जबरन निकाह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक पर आरोप है कि उसने एक अपनी पहचान छिपाकर एक किसान की बेटी से पहले तो रेप Barabanki Rape) किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर डरा-धमका कर उससे निकाह कर लिया।

Barabanki: किसान की बेटी से रेप और जबरन धर्मांतरण के मामले में एक युवक गिरफ्तार, पहचान छिपाकर लड़की से की थी शादी
प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार: टीवी9)

जबरन धर्मांतरण (Religious Conversion) की यह घटना बाराबंकी के कुर्सी इलाके की है। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान की शिकायत के बाद एक युवक पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। किसान (Rape With Farmer’s Daughter) ने रविवार को दी अपनी शिकायत में बताया कि वहाब नाम के युवक ने करीब दो साल पहले खुद का नाम देशराज गौतम बताकर उसकी जमीन बटाई पर लेकर काम शुरू किया था।

किसान का आरोप है कि वह युवक उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। पहले तो उसने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया और फिर इस घटना का वीडियो बना लिया। लड़की को डरा धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी अब वीडियो के और दूसरी बातों की धमकी देकर लड़की को डरा रहा है। उनके परिवार को भी जान का खतरा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित किसान की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ रेप, किडनैपिंग का केस दर्ज कर रविवार को ही उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी वहाब ने पूछताछ में खुद लड़की से निकाह की बात कबूल की है। उसने विवाह सेवा समिति का एक सर्टिफिकेट भी दिखाया है। सर्टिफिकेट में लड़की का नाम बदलकर सिमरन रख दिया गया है। सर्टिफिकेट के मुताबिक दोनों ने 15 मार्च 2020 को निकाह किया था। युवक 31 साल का है और लड़की 26 साल की है।