नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर दुनिया भर में कई बार मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर इसका रोना रोया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यूरोपीय राजयिकों के समक्ष जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए खुद अपनी पीठ थपथपाया है। इसके पहले पहले वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया भर में घूम-घूमकर जम्मू-कश्मीर को अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की असफल कोशिश कर चुके हैं। यहां तक कि इमरान भारत के खिलाफ परमाणु युद्ध की धमकी भी दे चुके हैं।

दरअसल, कुरैशी ने पाकिस्तान में नियुक्त यूरोपीय देशों के राजनयिकों के साथ मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान के धैर्य और समझदारी के कारण अभी तक जंग से बचा जा सका है वरना भारत पाकिस्तान से युद्ध चाहता था।

न्यूज एजेंसी आईएनएस के अनुसार, कुरैशी ने गुरुवार को यूरोपीय राजदूतों के सम्मान में दोपहर का भोज दिया। इसके उपरांत उन्होंने भारत के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और आरोप लगाया कि ‘भारत ने कश्मीर में हद पार कर दी है’।