वृंदावन में आशीष शुक्ला ने युवती का किया रेप, पुलिस यूनिवर्सिटी से उठाकर थाने लाई
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
उत्तर प्रदेश के वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
आगरा की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि आशीष ने उसे शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार, मथुरा के जीएलए यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई करने वाला आशीष शुक्ला ने 2018 में उसके साथ सगाई की थी।
पीड़िता का आरोप है कि सगाई के ठीक एक साल बाद साल 2019 में आशीष उसे वृंदावन के एक फ्लैट में ले गया और उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए। पीड़ित युवती ने आरोपी आशीष शुक्ला पर किसी अन्य लड़की के साथ अफेयर के भी आरोप लगाए हैं।
युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश के बाद चौकी जैंत पुलिस आरोपी को जीएलए यूनिवर्सिटी से लाकर जांच पड़ताल करने में जुटी है। वहीं पीड़िता के अनुसार वह किसी तरह का समझौता नहीं चाहती है।