टेनी के बेटे को कस्टडी में नाश्ता पहुँचाया जाता है, जैसे ससुराल हो: औवेसी ने कहा- आशीष के अब्बाजान को हटाएँ पीएम मोदी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि लखीमपुर हिंसा में केंद्रीय अजय मिश्रा के बेटे आशीष की जगह अतीक होता तो उसके घर पर बुलडोजर चला दिया जाता।
बलराम के किसान इंटर कॉलेज में आयोजित शोषित वंचित सम्मेलन में ओवैसी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उच्च जाति के हैं। चुनाव नजदीक है और उन्हें उच्च जाति के वोट नहीं मिलेंगे।
![]() |
| असदुद्दीन औवैसी (साभार: न्यूज18) |
अब्बाजान विवाद को जोड़ते हुए ओवैसी ने कहा कि मोदीजी आशीष के अब्बाजान को अजय मिश्रा को क्यों नहीं हटाते? योगीजी अब्बाजान का नाम अजय है। यदि अतीक होता तो घर पर बुल्डोजर चढ़ा दिया जाता।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अपनी ही पार्टी से दो बार विधायक रहे पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के लिए अखिलेश यादव नहीं बोलते हैं। ख्वाब देखना शुरू करो कि अपना भी कोई नेता हो। हर समाज का नेता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुसलमानों का कोई नेता नहीं है।