अगर आप भी हैं नशे के शिकार तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, मिलेगा छुटकारा
आजकल अधिकांश व्यक्ति किसी न किसी नशे के शिकार हैं। शुरुआती दौर में नशा तनाव को दूर करने का एक साधन के तौर परखा जाता है, जो आगे चलकर आदत में शामिल हो जाता है। यह तनाव हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित तो करता ही है साथ यह हमारे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। जब हम में से कुछ लोग कहते हैं कि तनाव को दूर करने के लिए मादक पदार्थों का सहारा लिया जाता है। धूम्रपान भी एक ऐसा ही जहर है जिसे कुछ लोगों ने अपनी दैनिक जरूरत बना लिया है। धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इनसे बचाव ही बिमारियों का इलाज है। शराब और सिगरेट की लत से छुटकारा पाना ज्यादा कठिन नही है। यदि आप शराब और सिगरेट को छोड़ने का मन बना चुके हैं तो फिर ये कठिन नही होगा। आप किसी भी वक्त अपनी इस आदत में परिर्वतन कर सकते हैं।
नशा छोड़ने के लिए घरेलू उपाय:
मुलेठी: किसी आयुर्वेदिक दवाई बेचने वाले या पंसारी की दुकान से मुलेठी के कुछ टुकड़े ले आये। फिर जब भी सिगरेट पीने की इच्छा करे तो इसको चबाये या चूसे । इससे कुछ समय तक सिगरेट पीने का मन नहीं करेगा। यह एक बहुत ही सस्ता और कारगर तरीका है।
मूली का रसः मूली का उपयोग कर आप अपने शरीर की अम्लता को प्रभावित करता है। कटी हुई मूली का नियमित सेवन करने से आप धूम्रपान को छोड़ने में मदद करती है। मूली को कुछ देर अंगीठी में रखकर उसका रस निकालें। इसमें थोड़ी मात्रा में शहद मिला लें। इस रस को दिन में कम से कम दो बार लेने से नशे की आदत से छुटकारा मिलता है।
शहद: शहद धूम्रपान को छोड़ने का उत्कृष्ट उपाय है। शहद में विटामिन, एंजाइम और प्रोटीन होते हैं, जो आसानी से धूम्रपान की आदत छोड़ने में मदद करते हैं। धूम्रपान को छोड़ने के लिए आप प्राकृतिक शहद का उपयोग करें, कृत्रिम शहद का उपयोग करने से आपको शायद लाभ प्राप्त न हो।
अदरक का रसः अदरक के रस से भी नशे को कम किया जाता है। नशे का मन करने पर अदरक के जूस की दो चम्मच लेने पर आपकी ये आदत छूट जाएगी।
गाजर का रसः नशे की तलब लगने पर गाजर का रस पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा और नशे की तलब से छुटकारा मिलता है।
खजूरः खजूर से भी नशे की हालत से छुटकारा मिलता है। कुछ खजूरों को पानी में भिगोकर उस पानी का नशे का मन करने पर लेने से नशे की आदत से छुटकारा मिलता है।