दुनिया के किसी भी हिस्से में आईलैंड (island) खरीदा जा सकता है. अगर आपके पास पैसे हों तो आप अपना आईलैंड खरीद सकते हैं. दुनियाभर में आईलैंड खरीदे और बेचे जा रहे हैं. कहीं-कहीं पर तो आईलैंड किराए पर भी दिए जा रहे हैं.

रेप के आरोपी और भगोड़े स्वामी नित्यानंद (Swami Nithyananda) के अलग देश बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है. बताया जा रहा है कि नित्यानंद ने एक आईलैंड (island) खरीदकर अपना अलग देश बसा लिया है. उसने देश का नाम कैलासा (kailaasa) रखा है. नित्यानंद ने एक वेबसाइट बनाकर नए देश कैलासा की जानकारी दी है. एक आईलैंड खरीदकर अपना अलग देश बना लेने की ये कहानी हैरान करने वाली है.

अपना देश बना लेने का किस्सा तो अलग है लेकिन ये सच है कि दुनिया के किसी भी हिस्से में आईलैंड खरीदा जा सकता है. अगर आपके पास पैसे हों तो आप अपना आईलैंड खरीद सकते हैं. दुनियाभर में आईलैंड खरीदे और बेचे जा रहे हैं. कहीं-कहीं पर तो आईलैंड किराए पर भी दिए जा रहे हैं. आईलैंड खरीदना बिल्कुल घर मकान खरीदने जैसा है. अपनी पसंद का आईलैंड चुनिए और कीमत देकर वहां अपना आशियाना बसा लीजिए. कीमत भी लोकेशन के आधार पर कम ज्यादा होती है.

आप भी खरीद सकते हैं अपना आईलैंड
आईलैंड खरीदना उतना भी महंगा नहीं है, जितना हम सोचते हैं. कई बार तो ये 1 लाख डॉलर यानी 72 लाख में भी मिल जाता है. आमतौर पर बड़े-बड़े लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए सुनसान और दूरदराज का कोई आईलैंड खरीद लेते हैं. ये उनकी प्राइवेट प्रॉपर्टी होती है, जिसका वो अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं.

आईलैंड की कीमतें लोकेशन के हिसाब से कम ज्यादा होती हैं. मसलन सेंट्रल अमेरिका में आईलैंड सस्ते में मिल जाते हैं, जबकि यूरोप में इसकी कीमतें बढ़ जाती हैं. बहामास और फ्रेंच पोलिनेशिया जैसे इलाकों में आईलैंड खरीदना आसान नहीं होता. ज्यादा सुविधासंपन्न होने की वजह से इनकी कीमतें काफी अधिक होती हैं.

मोल-भाव करके खरीद सकते हैं आईलैंड
लंदन में एक आईलैंड की औसत कीमत साढ़े सात लाख डॉलर यानी करीब 5 करोड़ 36 लाख रुपए होती है. मैनहट्टन ज्यादा महंगा है. यहां आईलैंड की कीमतें 9 लाख 70 हजार डॉलर यानी करीब 6 करोड़ 93 लाख रुपए होती है.

आईलैंड खरीदने में भी मोल-भाव होता है. कभी कभार भाव अच्छा पट गया तो आप सस्ते में भी आईलैंड खरीद सकते हैं. सेंट्रल अमेरिका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, स्वीडेन और कनाडा में बेस्ट डील मिल जाती है.

रियलिटी सेक्टर की तरह आईलैंड बेचने में ब्रोकर भी शामिल होते हैं. कई बार आईलैंड की कीमत 5 मिलियन डॉलर इतनी महंगी भी हो सकती है.

अमीर लोग छुट्टियां बिताने के लिए खरीद लेते हैं आईलैंड
आईलैंड खरीदने वाले ज्यादातर लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए द्वीप खरीदते हैं. ये ज्यादा बड़े नहीं होते. इनमें छोटा-मोटा घर बनाया जा सकता है. आसपास के इलाके को अपने हिसाब से सजाया संवारा जा सकता है. सबसे खास बात होती है कि हरियाली के बीच कोई डिस्टर्ब करने वाला नहीं होता. कई लोग बड़ा और महंगा आईलैंड खरीदकर इलाके का अपने मनमुताबिक विस्तार करते हैं.

आईलैंड खरीदना ज्यादा मुश्किल नहीं है. इसे एक उदाहरण से इस तरह से समझ सकते हैं कि एक जर्मन नागरिक ने नोवा स्कोटिया में 16 एकड़ का आईलैंड खरीदा. इसकी कीमत 60 हजार डॉलर थी. उस आईलैंड में कुछ भेड़ों के अलावा कुछ नहीं था.

ऑनलाइन कर सकते हैं आईलैंड की डील
कई कंपनियां ऑनलाइन आईलैंड बेचती हैं. इनमें आईलैंड की तस्वीर के साथ उसकी सारी जानकारी दी जाती है. कई आईलैंड इतने सुविधा संपन्न होते हैं कि वहां आपको सिर्फ जाना होता है, बाकि चीजें वहां मौजूद होती हैं. पावर सप्लाई से लेकर सारी सुविधाओं का इंतजाम होता है.

आईलैंड बेचने वाली एक ऑनलाइन कंपनी privateislandsonline.com अपने पास बिक्री के लिए 683 आईलैंड होने का दावा करती है. इसके वेबसाइट में आईलैंड की तस्वीर के साथ उसकी कीमतों के बारे में बताया गया है. इसमें आईलैंड के भूभाग को लेकर भी जानकारी दी गई है.

10 मिलियन डॉलर तक हो सकती हैं आईलैंड की कीमतें
थाइलैंड के पास रंगयाई आईलैंड बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसकी कीमत 16 करोड़ यूएस डॉलर रखी गई है. ये फुकेट आईलैंड के पूर्व में स्थित है. ये इलाका सैलानियों के बीच खासा मशहूर है. इस इलाके में ये सबसे बड़ा आईलैंड है, इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा है.

110 एकड़ में फैले रंगयाई आईलैंड में पावर सप्लाई से लेकर मोबाइल सिग्नल तक आता है. फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ये सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर है. नजदीकी शहर से यहां बोट के जरिए सिर्फ 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है.

इसी तरह का एक आईलैंड ऑफ पेट्रोक्लॉस है. यूरोप के इस आईलैंड को बिक्री के लिए रखा गया है. कीमतें खरीदते वक्त मोलभाव के लिए छोड़ दिया गया है. 643 एकड़ में फैला आईलैंड ऑफ पेट्रोक्लॉस एथेंस के नजदीक है. यहां खेती लायक जमीन भी है. 5 हजार से ज्यादा ओलिव और पाइन के साथ दूसरे पेड़ हैं. यहां का मौसम सालोभर सुहावना बना रहता है.