इंटरनेट डेस्क, अमेरिका की 20 साल की एक महिला एक ही वक्त में अपने 4 बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रहती है. महिला एक पार्टनर के साथ प्रेग्नेंट हो गई है और उसका कहना है कि पांचों (4 बॉयफ्रेंड और वह) मिलकर बच्चे की परवरिश करेंगे.

ब्रिटिश मीडिया ‘द सन’ के मुताबिक, टोरी ओजेडा नाम की इस महिला ने कहा- ‘बच्चे की परवरिश करने के लिए हम सभी काफी उत्साहित हैं.’ वहां की मीडिया ने महिला के बारे में लिखा है कि वह इस कहावत को नए सिरे से परिभाषित कर रही है कि एक बच्चे की परवरिश में पूरे गांव को लगना पड़ता है.

टोरी अपने 3 बॉयफ्रेंड के साथ फ्लोरिडा (अमेरिका) के जैक्सनविले के घर में रहती है, जबकि चौथा बॉयफ्रेंड अलग रहता है. इन लोगों के कुछ परिजन अनोखे रिश्ते को पसंद नहीं करते. वहीं, लेकिन टोरी का कहना है कि उनके सारे दोस्तों को उनके सभी पार्टनर के बारे में पता है.

पहले पार्टनर मार्क (18) से टोरी की मुलाकात हाईस्कूल में हुई थी. इसके दो महीने बाद ट्रैविस (23) के साथ भी महिला रिलेशनशिप में आ गई.

आगे चलकर टोरी म्यूचुअल फ्रेंड एथन (22) और क्रिस्टोफर (22) के प्यार में भी पड़ गई. क्रिस्टोफर ही होने वाली बच्ची का पिता है. टोरी फरवरी में बच्चे को जन्म दे सकती हैं.

टोरी ने कहा कि प्रेग्नेंसी के वक्त के आधार पर संभवत: क्रिस्टोफर ही बच्चे का बायोलॉजिकल पिता है. लेकिन जैसा कि मैं सोच पा रही हूं, हम सब मिलकर उसे बड़ा करेंगे, मतलब सभी चारों उसके पिता होंगे.