16 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर की पुलिस एनकाउंटर में मौत, भारी में विस्फोटक बरामद
राजनांदगांव, महाराष्ट्र पुलिस ने जिले की सीमा से लगे गढ़चिरौली में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। महिला नक्सली पर 16 लाख रुपए का का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके शव के साथ ही एक राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक आदि भी बरामद किया है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान कसनसूर दलम की डिप्टी कमांडर सृजनक्का के रूप में की गई है। सृजनक्का 48 साल की थी।
घटना शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे की बताई गई है। पुलिस को जागवंडी-सिलभट्ठी जंगल के बीच नक्सलियों के कैंप की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पेंध्रा डिवीजन पुलिस के एक दल को भेजा गया था। पुलिस की भनक लगते ही नक्सलियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक वर्दीधारी महिला नक्सली को मार गिराया। मारी गई नक्सली की पहचान सृजनक्का के रूप में की गई है जो उस इलाके में पूर्व में हुई कई वारदात में शामिल थीं।