जनता कर्फ्यू के दौरान कोलकाता से जमशेदपुर पहुंची कॉलगर्ल, पुलिस की रसूखदारों पर पैनी निगाह
जमशेदपुर, होटल अल्कोर में देह व्यापार के मामले में पकड़ी गई युवती 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान किस कार से कोलकाता से जमशेदपुर बुलाई गई थी और कौन-कौन लोग उसके साथ थे, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। मामले में गिरफ्तार सीएच एरिया निवासी फैक्टरी मालिक शंकर पोद्दार की कार का नंबर पुलिस के पास है। गौरतलब है कि बिष्टुपुर पुलिस देह व्यापार संचालित करने के आरोप में होटल अलकोर के मालिक राजीव दुग्गल, प्रबंधक धनंजय कुमार, राहुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, लड्डू मंगोतिया, रजत जग्गी, युवती, शंकर पोद्दार और राजू भालोटिया को जेल भेज चुकी है।
पुलिस के पास जो सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, इसमें अधिकतर बिष्टुपुर और जुगसलाई के रसूखदार दिखे हैं। इनमें एक रसूखदार बिजली चोरी मामले में जेल भी जा चुका है। उसका संपर्क भी शंकर पोद्दार समेत अन्य से रहा है। पुलिस युवती के तीन मोबाइल का कॉल डिटेल निकाल चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
एरिया में जुआ अड्डा संचालित करने वाले का मानगो में घर है। व्यवसाय है। सीएच एरिया में 60 हजार रुपये किराये पर मकान ले रखा है। उसके पास लाइसेंसी हथियार भी है। राजनीतिक जुड़ाव भी। अड्डे पर बडे़-बड़े कारोबारियों व सफेदपोशों का जुटान होता था।
बिष्टुपुर थाने के निर्वतमान इंस्पेक्टर राजेश प्रकाश सिन्हा को होटल अल्कोर मामले में एसएसपी ने लाइन क्लोज और कोल्हान के डीआइजी ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि 25 अप्रैल को होटल में पुलिस ने छापेमारी की। रेलवे ठेकेदार लड्डू मंगोतिया समेत तीन लोग पकड़े गए।