सुशांत मौत मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे आईपीएस विनय तिवारी को जबरन किया गया क्वारंटीन
जानकारी के मुताबिक मुंबई, कमिश्नरेट है इसलिए डीसीपी कैंपस उन्हें कोई साधन उपलब्ध कराने का अधिकार नही है. इसलिए उन्होंने आईजी एडमिन से बात की लेकिन आईजी एडमिन का कहना है कि कोरोना की वजह से ऑफिसर्स मेस आपरेशन में नही है, और वहां पहले से ही एक कोरोना का मरीज पाया जा चुका है इसीलिए एसपी विनय तिवारी को एसआरपीएफ के गेस्ट हाउस के ठहराया गया है.
वहीं, बीएमसी (बॉम्बे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन) ने जांच के लिए गए ऑफिसर विनय तिवारी को क्वारंटाइन किया है. 15 अगस्त तक के लिए उन्हें क्वारंटाइन किया गया है. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इस मामले पर ट्वीट भी किया है. उन्होंने कहा है कि पटना से जांच टीम को लीड करने पहुंचे एसपी विनय तिवारी को जबरन बीएमसी ने क्वारंटाइन किया है. कई बार निवेदन करने के बाद भी उनके रहने का प्रबंधन आईपीएस मेस में नहीं किया गया. वो गोरेगांव के गेस्ट हाउस में रूके हुए थे.