अभिनेत्री पायल रोहतगी अहमदाबाद में गिरफ्तार, गाली-गलौच का आरोप
अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी को एक बार फिर गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा है। रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस पर सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
सोसायटी के चेयरमैन ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने पायल पर आरोप लगाया था कि वो सोसायटी की सदस्य न होने के बाद भी 20 जून को सोसायटी की चल रही मीटिंग में चली आईं। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन समेत कई लोगों से जमकर झगड़ा किया और गालियाँ दीं। आरोप है कि बच्चों के सोसायटी में खेलने को लेकर भी उन्होंने लोगों से जमकर झगड़ा किया।
![]() |
| पायल रोहतगी – फोटो : Insatagram- @payalrohatgi |
इससे पहले राजस्थान पुलिस ने पायल को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी। दरअसल, पायल रोहतगी ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें गांधी-नेहरू परिवार पर अशोभनीय टिप्पणियां की थीं। पायल की ऐसी हरकतों पर पहले भी मुंबई पुलिस उनका अकाउंट ब्लॉक भी करा चुकी थी।
पायल रोहतगी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनका करियर खास नहीं रहा है। उन्होंने फिल्म रिफ्यूजी, तुमसे मिलकर, रक्त, तौबा तौबा, 36 चाइना टाउन, ढोल, अलगी और पगली, दिल कबड्डी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो टीवी में भी काम कर चुकी हैं। पायल बिग बॉस में दिखीं थी, जहां से उन्हें चर्चा मिली थी। वो फियर फैक्टर इंडिया 2 में भी नजर आई थीं।