किशोरी का फोटो वायरल किया, हमला कर 13 को घायल किया: समुदाय विशेष के 17 पर FIR
उत्तर प्रदेश के बलिया में गुरुवार की देर रात एक किशोरी की तस्वीर को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गए। एक पक्ष का आरोप है कि उसकी किशोरी की फोटो को समुदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके साथ ही युवक ने फोन कर अपशब्द भी कहे। इस घटना के बाद किशोरी पक्ष ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके बाद समुदाय विशेष के लोग उन पर हमला कर दिए।
दोनों पक्षों में हुई मारपीट में 13 महिला व पुरुष घायल हुए हैं। दो समुदायों में बवाल की सूचना पर जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया। यहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
| सांकेतिक तस्वीर |
मामला बलिया जनपद के रेवती कस्बे का है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे के उत्तर टोला मुहल्ले की 12 वर्षीय एक लड़की की तस्वीर एक समुदाय विशेष के युवक ने गत 14 जुलाई को फेसबुक पर सार्वजनिक कर दी थी। इसके बाद युवक ने फोन कर फोन कर किशोरी को अपशब्द भी कहे। किशोरी के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
सूत्र ने बताया कि शिकायत से नाराज हुए वर्ग विशेष के लोगों ने बृहस्पतिवार रात लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर किशोरी के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि घर की महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गयी। इस हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से दो लोगों को स्थिति गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इसमें संजू पत्नी विनोद, शारदा पत्नी मंटू चौहान, सुभावती पत्नी मंगरु चौहान, कविता पुत्री विनोद चौहान, जीतन चौहान, सिधु, सुशील श्रीवास्तव, मोहित, इनर चौहान व जितेंद्र को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना पर एएसपी संजय कुमार, एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार, सीओ भूषण वर्मा मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर बुला ली गई। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।
पुलिस ने सुशील श्रीवास्तव की तहरीर पर महताब आलम सहित 17 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित गयासुदीन, अरमान अंसारी, आजाद अंसारी, मुन्ना खां, कुर्बान तथा अज्ञात आरोपियों में पिटू व अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपित दिलशाद उर्फ कल्लू सहित कई आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।