मुस्तफा और ‘द फैमिली मैन’ की अभिनेत्री प्रियामणि की शादी अवैध: पहली पत्नी आयशा
प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में लीड किरदार निभाने वाली दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियामणि को लेकर एक सनसनीखेज आरोप सामने आया है। विद्या बालन की दूर की रिश्तेदार प्रियामणि के पति मुस्तफा की पहली पत्नी आयशा ने दोनों के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों की शादी अवैध है।
![]() |
| अभिनेत्री प्रियामणि |
आयशा ने मुस्तफा और प्रियामणि की शादी को लेकर अदालत की भी शरण ली है। आयशा का कहना है कि मुस्तफा और वह भले अरसे से अलग अलग रह रहे हों, लेकिन दोनों का वैवाहिक गठबंधन अभी तक कानूनी रूप से खत्म नहीं हुआ है। वहीं, प्रियामणि का कहना है कि वह और मुस्तफा एक सुरक्षित रिश्ते में हैं।
आयशा ने महिला का बयान एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल पर ये कहते हुए सामने आया कि प्रियामणि और मुस्तफा की शादी गैर कानूनी है। प्रियामणि ने साल 2017 में मुस्तफा नाम के शख्स से शादी की थी। बताया जाता है कि मुस्तफा का देश-विदेश में इवेंट मैनेजमेंट का बड़ा कारोबार है।
वहीं, प्रियामणि ने एक न्यूज पोर्टल को दिए गए बयान में कहा कि मुस्तफा काम के सिलसिले में विदेश में हैं, लेकिन उनकी बात रोज होती है। अगर वह व्यस्त भी होते हैं तो वे टेक्स्ट मैसेज करना नहीं भूलते। प्रियामणि ने हालांकि बताते हैं कि आयशा के किसी दावे पर कोई टिप्पणी फिलहाल नहीं की है।
आयशा ने कहा, “मुस्तफा और मैं अब भी विवाहित हैं। मुस्तफा और प्रियामणि की शादी गैरकानूनी है। हम दोनों ने अभी तक तलाक के लिए पहल भी नहीं की, जबकि प्रियामणि से शादी करते वक्त मुस्तफा ने अदालत में खुद को अविवाहित बताया है।” इसी खबर के मुताबिक, मुस्तफा पहले ही आयशा पर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगा चुके हैं। आयशा और मुस्तफा के दो बच्चे बताए जाते हैं और दावे के मुताबिक मुस्तफा दोनों बच्चों की देखरेख के लिए आयशा को नियमित आर्थिक मदद भी देते रहे हैं।
‘द फैमिली मैन 2’ और इसके पहले ‘द फैमिली मैन’ सीरीज में सुची के किरदार प्रियामणि हिंदी सिनेमा में शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से एंट्री ली थी। 37 साल की हुईं प्रियामणि को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘नरप्पा’ में भी देखा गया। ये फिल्म अभिनेता धनुष की चर्चित फिल्म ‘असुरन’ का तेलुगू रीमेक है। हिंदी फिल्मों में वह इन दिनों अजय देवगन के साथ फिल्म ‘मैदान’ कर रही हैं।