भाई-पिता से मिल प्रेमिका से गैंगरेप, भागने पर माँ ने चिमटे से दागा: कानपुर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला
कानपुर जिले के यशोदा नगर की एक युवती ने अनस अंसारी नाम के एक युवक पर भाई और पिता के साथ मिलकर गैंग रेप का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। युवती ने कहा कि अंसारी ने अपना नाम एवं धर्म छिपाकर शादी का झांसा दिया और अपने घर लेकर गया। वहाँ उसने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया कि जब वह भागने की कोशिश की तो अंसारी की माँ ने उसे गर्म चिमटे से दागा। पीड़िता किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
प्रतीकात्मक तस्वीर
युवती ने बताया कि वह इलाके की एक साड़ी की दुकान में जॉब करती थी। वहीं पर अंसारी भी काम करता था। उसने अपना नाम अमन बताया था। बातचीत के दौरान अंसारी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की ने सहमति दे दी। उसके बाद दोनों घर से भाग गए। इस संबंध में लड़की के भाई ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
लड़की ने बताया कि अमन अप्रैल में उसे अपने घर ले गया, जहाँ उसे पता चला कि अमन का असली नाम अनस अंसारी है। उसने नाम-धर्म बदलकर उसे फंसाया था। इस दौरान वह भागने लगी तो उसके घर वालों ने घर पर ही बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान अनस के घरवालों ने उसे बहुत प्रताड़ित किया। लड़की ने बताया कि अनस के साथ-साथ उसके भाई और पिता ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।
पीड़िता ने बताया कि 30 जुलाई की सुबह वह अनस के घर से बैग लेकर भागने लगी, लेकिन अनस की माँ ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूरा परिवार मिलकर उसे पिटने लगा। इस दौरान उसे गर्म चिमटे से उसका बाएं हाथ को जला दिया गया। देर शाम वह मौका देकर भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।
नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अनस, उसके भाई, पिता और मां पर गैंगरेप, मारपीट, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कराए गए थे, जहां उसने धर्मांतरण वाली बात नहीं कही। बल्कि प्रेमी के पिता पर रेप का आरोप लगाया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।