क्रूज ड्रग पार्टी: सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपाकर आर्यन खान की रेव पार्टी में पहुँची थीं मुनमुन, देखें VIDEO
‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर ड्रग्स पार्टी मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैनिटरी पैड में छिपाकर ले जाए जा रहे ड्रग्स को दिखाया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इसे इस वीडियो को जारी किया है और बताया है कि यह मुनमुन धमेचा का वीडियो है और सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स पिल को छिपाकर क्रूज पर ले गई थीं।
| मुनमुन धमेचा (तस्वीर: इंस्टाग्राम) |
#AryanKhanDrugCase Drugs being recovered from sanitary pad from ship room of accused munmun
(Exclusive footage) #DrugsParty pic.twitter.com/V2gcZktVLT— gyanendra shukla (@gyanu999) October 9, 2021
इस केस की जाँच कर रही एजेंसी NCB ने आशंका जताई थी कि रेव पार्टी से जुड़े सारे हाईप्रोफाइल लोग कच्छी-जांघिया में ड्रग्स छिपाकर ले गए थे। पार्टी में शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में भी छिपाकर ड्रग्स ले गए थे।