जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद पाकिस्तान और उसके पालतू आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर आतंकी संगठन जम्म-कश्मीर में गैर-कश्मीर हिंदुओं को टागरेट कर उनकी हत्या कर रहे हैं। ताजा मामला घाटी के कुलगाम का है, जहाँ आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी हिंदू मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके पहले भी आतंकी पहचान पत्र देखकर गैर-मुस्लिमों की हत्या कर चुके हैं। पिछले 15 दिनों में घाटी में आतंकियों ने 11 नागरिकों की हत्या की है।
 
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने दो और लोगों की हत्या की
फोटो साभार: न्यूज नेशन

 

कुलगाम में आतंकियों ने तीन लोगों पर अंधाधुंन फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बिहार के राजा और जोगिंदर देव के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान चुनचुन देव के रूप में हुई है। ये लोग घाटी में मजदूरी का काम करते थे।

 

 
घटना का एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हम सब अपने कमरे में बैठे थे, तभी एक हमारा साथी भागता हुआ आया और कहा कि हमारे तीन लोगों को गोली मार दी गई है। इसके बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।”

 

 

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “मजदूरों को आतंकवादियों ने इन लोगों को छह गोलियाँ मारी थीं। मुझे नहीं पता कि कमरे के अंदर कितने बंदूकधारी थे।” एक अनुमान के मुताबिक इस समय घाटी में 50 हजार से अधिक मजदूर रह रहे हैं। टारगेट किलिंग को देखते हुए इन मजदूरों में दहशत है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुलगाम के वानपोह इलाके में स्थित दो गैर-स्थानीय मजदूरों के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस आतंकवादी घटना में 2 लोग मारे गए और एक शख्स घायल हुआ है। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान अभियान चलाया है।  
 
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर 2021 को भी श्रीनगर में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरियों लोगों को निशाना बनाया था। इसमें श्रीनगर के ईदगाह इलाके में रेहड़ी लगाकर गोल-गप्पे बेचने वाले एक शख्स को ईदगाह पार्क के बाहर गोली मारी गई थी। मृतक बिहार के बाँका जिले के रहने वाला था। 

 

वहीं, आतंकियों ने पुलवामा में उत्तर प्रदेश के रहने वाले सगीर अहमद नाम के शख्स को गोली मार दी थी, जो मिस्त्री का काम करते थे। हालाँकि, शनिवार को ही सेना ने पुलवामा के पंपोर में लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे समेत 2 आतंकियों को मार कर ढेर कर दिया था।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के बाद उनका सफाया करने के लिए सेना ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया है। इस ऑपरेशन में अब तक 11 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।