पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के एक कार्यक्रम में बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर सत्ताधारी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया।  कार्यकर्ताओं और सत्ताधारी कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हो गया है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियाँ चलीं। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ।

बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह (फोटो साभार: न्यूजरूम पोस्ट)

पश्चिम बंगाल के भाटपारा में नेता जी की 125 जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी बीच सांसद जब कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए तो उन पर पथराव कर दिया गया। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

बवाल के बीच दोनों पक्षों के लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में तोड़फोड़ की गई है। इलाके के संयुक्त पुलिस आयुक्त ध्रब ज्योति डे ने बताया कि भाजपा सांसद को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित उनके आवास पर भेज दिया गया है।

इस दौरान उनकी गाड़ी भी तोड़ दी गई। उन्होंने आगे बताया कि जब वे वहाँ पहुँचे तो उन पर हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब पुलिस के सामने हो रहा था और पुलिस मुकदर्शक बनी हुई थी।

इसके पहले सितंबर 2019 में भी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने अर्जुन सिंह पर हमला किया था। इस हमले में उन्हें काफी चोटें लगी थीं और उनका सिर फुट गया था।