बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह (Bollywood Actor Ranveer Singh) के बाद अब टीवी ऐक्टर कुणाल वर्मा (TV Actor Kunal Verma) ने न्यूड फोटोशूट (Nude Photoshoot) कराया है। उनकी फोटोशूट सुर्खियों में है और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है।

रणवीर सिंह (बाएँ) और कुणाल वर्मा (दाएँ) (फोटो साभार: हिंदुस्तान)

कुणाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिना कपड़ों की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह रणवीर सिंह वाले पोज में बैठे दिखाई दे रहे हैं। 

ऐक्ट्रेस पूजा बनर्जी के पति और ‘तुझ संग प्रीत’, ‘एक मुट्ठी आसमां’ जैसे सीरियल में काम कर चुके कुणाल वर्मा ने लिखा, “मेरे पास खर्च करने के लिए लिमिटेड पैसा था तो मैंने इसे अपने शरीर पर खर्च करना चुना।” 

उनके फोटो को को कई लोग पसंद कर रहे हैं तो कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “रणवीर ने लड़के बिगाड़ दिए हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “सस्ता रणवीर।”

रणवीर सिंह के फोटोशूट के बाद ऐक्टर नकुल मेहता (Nakul Mehta) भी उसी पोज में फोटो शेयर कर चुके हैं। हालाँकि, उनकी तस्वीर फोटोशॉप्ड की हुई थी। वहीं, कुणाल ने ऑरिजिनल फोटो शेयर की है। 

कुणाल वर्मा अपने शरीर पर बहुत मेहनत करते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके वर्कआउट के दौरान के कई फोटो और वीडियो हैं।

वहीं, बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब कुणाल वर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है तो क्यों न दिखाएं। उन्हें लोग रणवीर का कॉपीकैट बोल रहे हैं।

>