खूबसूरत महिलाओं के लिए विख्यात इस देश में पड़ा था भयंकर अकाल, लोग बन गए नरभक्षी
वैसे तो यूक्रेन एक खूबसूरत और संजीदा देश है. लेकिन परिस्थितियों ने यहां के लोगों को नरभक्षी बना दिया था. साल 1932-33 में यूक्रेन में भयंकर अकाल पड़ा था. इस अकाल में लाखों लोग भूख से तड़प-तड़प कर मर गए थे. बताया जाता है कि अकाल के दौरान इतनी भूखमरी फैली गई थी कि इंसान ही इंसान का मांस खाने लगे थे. इस दौरान पुलिस ने करीब 2,500 लोगों को नरभक्षण के आरोप में गिरफ्तार किया था.
यूक्रेन पूर्वी यूरोप का हिस्सा है. यूक्रेन कई सीमाओं से लगने वाला देश है. पूर्व में इसकी सीमा रूस और उत्तर में बेलारूस से मिलती है. वहीं पोलैंड और स्लोवाकिया जैसे देश भी उत्तर में यूक्रेन से साथ अपनी सीमा साझा करते हैं. यूक्रेन के पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा जैसे देश बसे हुए हैं. यूक्रेन के दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर स्थित है. यूक्रेन की राजधाननी कीव है और ये देश का सबसे बड़ा शहर भी है. कीव को दुनियाभर में खूबसूरत महिलाओं के शहर के रूप में भी जाना जाता है.
यहां के लोगों को संगीत से भी बहुत पसंद है. यही वजह है कि दुनिया का सबसे लंबा संगीत वाद्ययंत्र इसी देश में बनता है. यह लकड़ी से बनाए गए सींग के आकार का होता है, जिसे ‘ट्रेंबिटा’ कहा जाता है. बताया जाता है कि