सऊदी के शाही परिवार ने मेहमान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नकली दिए तोहफे, खुलासा के बाद शर्मिंदा
आंतरिक विभाग के प्रवक्ता टायलर चेरी के अनुसार, “वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर और विशेष एजेंटों ने जांच में पाया कि फरों की परत बाघ और चीता के पैटर्न की नकल करने के लिए रंगी हुई थी।” इस खुलासे के बाद सऊदी अरब का शाही परिवार शर्मिंदगी के विषय बन गए हैं।
दरअसल, ट्रम्प प्रशासन ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि व्हाइट हाउस के शीर्ष सलाहकार जेरेड कुशनर को सऊदी से दो तलवारें और एक खंजर तोहफे में मिले थे। हालांकि, ऑफिस छोड़ने के बाद ट्रम्प ने इनके लिए करीब 36 लाख रुपए का भुगतान किया था।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पूर्व वकील स्टेनली एम ब्रांड ने कहा, “अमेरिकी और विदेशी नेताओं के बीच तोहफों का लेन-देन उच्च विनियमित प्रक्रिया है, पर ट्रम्प के शासनकाल में यह कई बार खतरे में पड़ी। यह गंभीर लापरवाही है।”
जनवरी में जब बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने काम संभाला तो उन्होंने पूर्व अधिकारियों के व्हाइट हाउस छोड़ने के समय ध्यान नहीं दिया। बाद में जांच करने पर विदेश विभाग के वॉल्ट में रखे कुछ बैग गायब मिले। ये बैग जी 7 समिट में शामिल विदेशी नेताओं के लिए तैयार किए गए थे। इसके साथ ही ट्रम्प के अधिकारियों को मिले तोहफे भी नदारद थे।