‘जितने बिहारी हैं बहन***…. : गार्ड को गंदी गालियाँ और अश्लील इशारे करती महिला का Video Viral
ये है महिला सशक्तिकरण? कब तक महिलाएं विक्टिम कार्ड खेलती रहेंगी? गार्ड को गेट खोलने में देर हुई तो महिला बौखला गई, इतनी भद्दी गालियां दी जो न बोली जा सकती है न ही लिखी जा सकती है.
मामला नोएडा के विशटाउन का है.@noidapolice @barkhatrehan16 pic.twitter.com/AjPzors6kL— Neetu jha (@ReporterNeetu) August 21, 2022
दरअसल, सोसायटी के गेट पर तैनात गार्ड सोसायटी का गेट खोलने में देर कर दी। इतने में महिला कार से उतर कर गार्ड को गालियाँ बकने लगी। गालियाँ कुछ ऐसी हैं, जिन्हें यहाँ लिखा भी जा सकता। इतना ही नहीं, वह अपने शरीर पर गंदे इशारे पर कर रही थी। महिला की आवाज से पता चल रहा है कि वह शराब के नशे में है।
महिला को गाली-गलौज करता देख गार्ड ने उसे समझाने की कोशिश की। इस पर उसने गार्ड का कॉलर पकड़ लिया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद कुछ और गार्ड वहाँ आ गए और महिला को समझाने लगे और कुछ ने वीडियो बना लिया।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने महिला पर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उस पर IPC की धारा 153ए, 323, 504, 505(2), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
The guard had given an application to Police, after which the FIR was registered. The lady is a tenant & she is an advocate staying here since 3-4 months. We have contacted the owner of her flat and necessary actions by the society will be taken: Ankit Kuchhal, Society Secretary https://t.co/9Z58M66sAD pic.twitter.com/9wf5XqiDVV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 21, 2022
सोसायटी के लोगों का कहना है कि गार्ड के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने वाली महिला सोसायटी में किराएदार है और तीन-चार महीने पहले ही वह यहाँ शिफ्ट हुई है।
घटना का संज्ञान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी लिया। इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा है, “ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौच कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है. इस महिला के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई बहुत ज़रूरी है।”
बिहार की प्लुरल पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई। उन्होंने ट्वीट किया, “कोई तो बिहार और ‘बिहारी’ को बाहर गाली खाने से रोकेगा! कोई तो हिंदुस्तान को याद दिलाएगा कि हम चंद्रगुप्त मौर्य, समुद्रगुप्त और शेरशाह के वंशज हैं! साम्राज्य बनाना और साम्राज्य छीनना दोनों हमें आता है। इसलिए ‘मैं बिहारी हूँ’।”